1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. युवक को एयरपोर्ट पर चाय पीना पड़ा भारी, देने पड़े इतने पैसे, वीडियो हुआ वायरल

युवक को एयरपोर्ट पर चाय पीना पड़ा भारी, देने पड़े इतने पैसे, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Dec 23, 2022 10:57 am IST,  Updated : Dec 23, 2022 11:27 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में युवक चाय पीता नजर आ रहा है। वह एयरपोर्ट पर चाय पीते हुए अपना दर्द भी बयां कर रहा है।

वायरल खबर - India TV Hindi
वायरल खबर Image Source : INSTAGRAM/TWITTER

इंटरनेट की दुनिया अब सीमित नहीं रह गई है। दिनभर में कई हजार वीडियो वायरल हो जाते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे हैं जो सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लेते हैं। जिसके बाद वीडियो और भी तेजी से वायरल होने लगता है। डिजिटल क्रिएटर्स को लगता है कि उनके वीडियो वायरल नहीं होते लेकिन जब वीडियो वायरल हो जाता है तो तहलका मच जाता है। वीडियो के इस दौर में क्रिएटर्स हर रोज कुछ नया कंटेंट लाने की कोशिश करते हैं।अब ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक क्रिएटर एयरपोर्ट पर चाय पीता नजर आ रहा है। 

पेटीएम पर प्रॉपटी के पेपर्स प्राप्त हुए 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में युवक आखों पर व्हाइट कलर का चश्मा लगाए एयरपोर्ट पर चाय पी रहा है। युवक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखता है कि प्रॉपर्टी के पेपर्स पेटीएम पर प्राप्त हुए। वायरल हो रहे वीडियो में लोगों के अजीबोगरीब रिएक्शन सामने आ रहे हैं। यूजर्स के लिखने का अंदाज देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

आखिर किसने किया वीडियो अपलोड
इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर अभीजीत अपलोड किया है। इंस्टाग्राम पर अबतक इस वीडियो को दस लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं एक 400 से अधिक कॉमेंट्स किए गए हैं। वीडियो के वायरल होने पर यूजर्स ने खुब मजे लिए हैं। एक यूजर ने लिखा कि पेटीएम पर किडनी प्राप्त हुए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपके प्रॉपटी की कीमत महज 150 रुपये हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।