1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स के इस टैलेंट को दुनिया कर रही सलाम, Video देख लोगों का सिर घूम गया

शख्स के इस टैलेंट को दुनिया कर रही सलाम, Video देख लोगों का सिर घूम गया

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 20, 2023 01:05 pm IST,  Updated : Feb 20, 2023 01:05 pm IST

युवक के इस प्रतिभा को देखकर लोग अचंभे रह गए। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर कहा कि ऐसा टैलेंट इसे कहां से मिल गया।

शख्स का टैलेंट देख आप हो जाएंगे हैरान।- India TV Hindi
शख्स का टैलेंट देख आप हो जाएंगे हैरान। Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर आपको दुनिया भर के हुनरमंद लोगों का वीडियो मिल जाएगा। बहुत सारे वीडियो में लोग अपने अनोखे कला का प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे। लेकिन इस शख्स के टैलेंट को देखकर हर कोई हैरान हो गया है। लोग युवक के इस प्रतिभा को देखकर अचंभे रह गए कि ऐसा टैलेंट इसे कहां से मिल गया। इस लड़के ने इंटरनेट यूजर्स को इस कदर प्रभावित किया है कि लोग उसकी तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं।

युवक ने अपने टैलेंट से मचाया धमाल

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक लोडिंग ऑटो के पास खड़ा है और उपर से कोई बड़े-बड़े तरबूज उसकी तरफ फेंक रहा है। शख्स इतनी तेजी से उन तरबूजों को अपनी बांहों से कैच कर रहा है जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। शख्स बड़े-बड़े तरबूज को तेजी से कैच कर ऑटो में सजाता जा रहा है। अगर वीडियो को गौर से देखें तो आप पाएंगे कि एक-एक तरबूज का वजन लगभग-लगभग 15 किलो तक होगा फिर भी वह शख्स उन्हें तेजी से कोहनी के सहारे कैच कर ऑटो में सजाकर रखते जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर @the_viralvideos नाम के यूजर ने शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- यह आदमी तरबूज को फुटबॉलर बेकहम की तरह कैच कर रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों ने इसे लाइक किया है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:

Boyfriend को छोड़ लड़की ने 55 साल के बुजुर्ग को बनाया अपना पति

बीच सड़क पर हुई सांप और नेवले की लड़ाई, कुछ देर बाद हुआ दर्दनाक अंत, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।