कोलकाता: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में कालीगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को काउंटिंग जारी है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार 19,000 से अधिक मतों से आगे हैं। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि 13वें दौर की गणना के बाद तृणमूल कांग्रेस 29,749 से मतों से आगे है। तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार अलीफा ने 59,329 मत हासिल किए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार आशीष घोष को 29,580 मत मिले। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) द्वारा समर्थित कांग्रेस के उम्मीदवार काबिलउद्दीन शेख ने 19,516 मत हासिल किए।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों की गिनती के साथ शुरू हुई और गणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है
क्यों कराना पड़ा उपचुनाव?
फरवरी में तृणमूल कांग्रेस के विधायक नसीरुद्दीन अहमद के अचानक निधन के कारण कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था। उनकी बेटी अलीफा अहमद (38) को तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर इस सीट से उतारा गया है।
कालीगंज में कितनी हुई थी वोटिंग?
कालीगंज में उपचुनाव 19 जून को हुआ था और शाम पांच बजे तक दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार 69.85 प्रतिशत मतदान हुआ था। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर, मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा था।
यह भी पढ़ें-
गुजरात विधानसभा उपचुनाव के नतीजे: विसावदर में आप, कडी में बीजेपी जीती, जानें किसे कितने वोट मिले
समाजवादी पार्टी ने 3 बागी विधायकों को पार्टी से निकाला, राज्यसभा चुनाव के दौरान की थी क्रॉस वोटिंग