1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल के BJP विधायक हिरण चटर्जी की दूसरी शादी पर मचा बवाल, 21 साल की मॉडल संग लिए सात फेरे

बंगाल के BJP विधायक हिरण चटर्जी की दूसरी शादी पर मचा बवाल, 21 साल की मॉडल संग लिए सात फेरे

 Reported By: Onkar Sarkar Edited By: Malaika Imam
 Published : Jan 22, 2026 11:51 am IST,  Updated : Jan 22, 2026 12:24 pm IST

पश्चिम बंगाल के खड़गपुर सदर से बीजेपी के विधायक हिरण चटर्जी दूसरी बार शादी करने के बाद विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने वाराणसी के गंगा घाट पर 21 वर्षीय मॉडल रितिका गिरी संग दूसरी बार शादी की है।

बीजेपी विधायक हिरण चटर्जी और मॉडल रितिका गिरी ने रचाई शादी- India TV Hindi
बीजेपी विधायक हिरण चटर्जी और मॉडल रितिका गिरी ने रचाई शादी Image Source : REPORTER

पश्चिम बंगाल के खड़गपुर सदर से बीजेपी विधायक और मशहूर अभिनेता हिरण चटर्जी अपनी दूसरी शादी को लेकर कानूनी पचड़ों में फंसते नजर आ रहे हैं। उन्होंने 21 साल की मॉडल रितिका गिरी के साथ वाराणसी के गंगा घाट पर दूसरी शादी रचा ली है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ा विवाद शुरू हो गया।

सोशल मीडिया पर हिरण चटर्जी और रितिका गिरी की शादी की तस्वीरें सामने आईं। दोनों को वाराणसी में गंगा के तट पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधते देखा गया। जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं, टॉलीवुड से लेकर बंगाल की सियासत तक में चर्चाएं तेज हो गईं।

बीजेपी विधायक हिरण चटर्जी ने रचाई दूसरी शादी
Image Source : REPORTERबीजेपी विधायक हिरण चटर्जी ने रचाई दूसरी शादी

बिना तलाक लिए शादी का आरोप

विवाद तब बढ़ा जब हिरण चटर्जी की पहली पत्नी अनिंदिता चटर्जी ने सार्वजनिक रूप से दावा किया कि उनका और हिरण का अभी तक कानूनी रूप से तलाक नहीं हुआ है। इस बीच, हिरण चटर्जी ने दूसरी शादी कर ली है। अनिंदिता के अनुसार, वे अभी भी कानूनी तौर पर पति-पत्नी हैं। उनकी एक 19 साल की बेटी भी है।

पुलिस स्टेशन पहुंचीं पहली पत्नी

इस मामले ने तब कानूनी मोड़ ले लिया जब बुधवार रात अनिंदिता चटर्जी ने कोलकाता के आनंदपुर पुलिस स्टेशन में हिरण चटर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 

हिरण चटर्जी ने वाराणसी के गंगा घाट पर मॉडल रितिका गिरी के साथ दूसरी बार शादी रचाई।
Image Source : REPORTERहिरण चटर्जी ने वाराणसी के गंगा घाट पर मॉडल रितिका गिरी के साथ दूसरी बार शादी रचाई।

इस बीच, हिरण की 19 वर्षीय बेटी नियासा ने सोशल मीडिया पर अपनी मां को लेकर एक भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी मां को अपना असली हीरो बताया और कहा कि उनकी मां ने ही अकेले पिता और माता दोनों का फर्ज निभाया है।

विवाद और कानूनी उलझनों को बढ़ता देख हिरण चटर्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने पुलिस शिकायत या पहली पत्नी के दावों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।