1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल में ED की बड़ी कार्रवाई, 16 ठिकानों पर छापेमारी, लग्जरी कार समेत करोड़ों की संपत्ति और कैश-ज्वेलरी भी बरामद

बंगाल में ED की बड़ी कार्रवाई, 16 ठिकानों पर छापेमारी, लग्जरी कार समेत करोड़ों की संपत्ति और कैश-ज्वेलरी भी बरामद

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Mar 20, 2026 06:29 pm IST,  Updated : Mar 20, 2026 06:31 pm IST

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने ये कार्रवाई बंगाल पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR के आधार पर की है। 16 ठिकानों से करोड़ों की संपत्ति बरामद की है। इनमें कई लग्जरी कारें भी शामिल हैं।

ईडी ने जब्त की कारें- India TV Hindi
ईडी ने जब्त की कारें Image Source : REPORTER INPUT AND PTI

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कोलकाता जोनल ऑफिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के अधिकारियों ने 16 मार्च 2026 (सोमवार) को पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, सिलीगुड़ी और दुर्गापुर में कुल 16 जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई M/s Technosolis Informatics Limited, सुराश्री कर, सुभजीत चक्रवर्ती और उनके साथियों से जुड़े मामलों में की गई।

सोने के सिक्के, क्रिप्टोकरेंसी के साथ अहम दस्तावेज भी मिले

छापेमारी के दौरान ED को करीब 2.5 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), सोने के सिक्के, क्रिप्टोकरेंसी के साथ कई अहम दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस मिले हैं। इसके अलावा जांच में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की जमीन, होटल और रिजॉर्ट जैसी संपत्तियों का भी पता चला है, जो कथित तौर पर गैरकानूनी तरीके से कमाई गई थीं।

4 लग्जरी गाड़ियां की गईं जब्त

कार्रवाई के दौरान 2 बांग्लादेशी पासपोर्ट और एक मर्सिडीज समेत 4 लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की गईं। सिलीगुड़ी के एक ठिकाने से अलग-अलग ब्रांड की 88 शराब की बोतलें भी मिलीं, जिन्हें ED ने वेस्ट बंगाल एक्साइज डिपार्टमेंट को सौंप दिया। यह कदम 2026 के विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष बनाए रखने के तहत उठाया गया है।

FIR के आधार पर ED ने की कार्रवाई

ED ने यह जांच पश्चिम बंगाल पुलिस की FIR के आधार पर शुरू की थी। आरोप है कि ये लोग एक फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे, जो खासकर अमेरिका के लोगों को फोन कर ठगी करता था और अवैध तरीके से पैसे भारत भेजता था।

विदेश से आने वाला पैसा किया जाता था जमा

जांच में यह भी सामने आया है कि Technosolis Informatics Ltd. और इससे जुड़ी कंपनियों के नाम पर कई बैंक खाते खोले गए थे, जिनमें विदेश से आने वाला पैसा जमा किया जाता था। ये पैसा ठगी से कमाया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।