1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग ने 267 अधिकारियों का किया तबादला, इलेक्शन से पहले बड़ा उलटफेर; देखें पूरी लिस्ट

पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग ने 267 अधिकारियों का किया तबादला, इलेक्शन से पहले बड़ा उलटफेर; देखें पूरी लिस्ट

 Reported By: Onkar Sarkar, Edited By: Amar Deep
 Published : Mar 30, 2026 12:41 pm IST,  Updated : Mar 30, 2026 01:07 pm IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में 267 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इसमें आरओ, बीडीओ, एआरओ और आईसी शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल में 267 अधिकारियों का तबादला। - India TV Hindi
पश्चिम बंगाल में 267 अधिकारियों का तबादला। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। वहीं चुनाव से पहले एक बार फिर राज्य चुनाव आयोग ने प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादला किया है। राज्य चुनाव आयोग ने प्रभारी अधिकारियों (OC) और ब्लॉक विकास अधिकारियों (BDO) सहित 267 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। वहीं इस ट्रांसफर को लेकर वकील कल्याण बनर्जी ने चुनौती देने के लिए मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने मामला दर्ज करने की अनुमति मांगी है और तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया है। मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने मामला दर्ज करने की अनुमति दे दी है। इस मामले पर सुनवाई कल होने की संभावना है।

184 पुलिस अधिकारियों का तबादला

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 184 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें विभिन्न थानों के प्रभारी (ओसी) और प्रभारी निरीक्षकों (आईसी) का तबादला किया गया है। इस ट्रांसफर लिस्ट की बात करें तो इसमें कोलकाता पुलिस के अधीन आने वाले 31 थाने भी शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले रविवार को कोलकाता के भवानीपुर और पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम जैसे महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों के अधिकारियों का भी तबादला किया गया। 

83 BDO और ARO का तबादला

इसके अलावा पश्चिम बंगाल के 18 जिलों में 83 बीडीओ और एआरओ का तबादला भी किया गया है। इसमें कूच बिहार के दिनहाटा-दो से लेकर दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर-एक और दो तक के ब्लॉक शामिल हैं। साथ ही रामनगर, नंदीग्राम-एक और दो, नानूर, लाभपुर, सूरी-एक, मोहम्मद बाजार, इलंबजार और मयूरेश्वर-एक भी शामिल हैं। तबादलों से प्रभावित जिलों में कूच बिहार, जलपाईगुड़ी, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, नदिया, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली, पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा, पूर्वी और पश्चिमी बर्धवान और बीरभूम शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें-

यात्री ने की फ्लाइट का दरवाजा खोलने की कोशिश, उतरते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।