पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में भीषण हादसा देखने को मिला है। यहां शिबपुर फोरसा रोड पर स्थित एक गोदाम में भीषण आग लग गई है। बता दें कि यह गोदाम पेट्रोल पंप के बगल में स्थित है। इस घटना की जानकारी मिलते ही फौरन फायर ब्रिगेड की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। वर्तमान में 10 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में लगी हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा इस घटना का एक वीडियो भी जारी किया गया है। इस वीडियों में देखा जा सकता है कि पेट्रोल पंप के बगल में स्थित गोदाम में भीषण आग लगी है और दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि इस घटना में अबतक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।
Related Stories