1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामा, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल

कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामा, TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मंत्री शशि पांजा घायल

 Reported By: Onkar Sarkar Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 14, 2026 02:55 pm IST,  Updated : Mar 14, 2026 02:59 pm IST

कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामे की खबर है। एक मंत्री शशि पांजा ने आरोप लगाया है कि उन्हें ईंट से घायल किया गया है।

Kolkata- India TV Hindi
TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प Image Source : REPORTER INPUT

कोलकाता: कोलकाता में PM मोदी की रैली से पहले हंगामा हो गया है। कोलकाता में TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प हुई है। TMC-BJP कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके हैं। TMC पर BJP कार्यकर्ताओं को रोकने का आरोप लगा है। बीजेपी का कहना है कि TMC कार्यकर्ता रैली स्थल पर जाने से रोक रहे।

राज्य मंत्री शशि पांजा के घर पर पत्थरबाजी

कोलकाता के गिरीश पार्क में राज्य मंत्री शशि पांजा के घर पर पत्थरबाजी के आरोप लगे हैं। तृणमूल कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि BJP कार्यकर्ताओं ने यह सब तब किया जब वे ब्रिगेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मीटिंग में जा रहे थे। BJP ने जवाबी आरोप लगाया कि तृणमूल ने उनके कार्यकर्ताओं पर ईंटें फेंकी जब वे गिरीश पार्क में जुलूस निकाल रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी।

महिला सुरक्षा, बेरोज़गारी और तृणमूल कांग्रेस में भ्रष्टाचार के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए बंगाल के BJP कार्यकर्ता बदलाव चाहते हैं। बंगाल बीजेपी का परिवर्तन यात्रा 1 और 2 मार्च को शुरू हुई थी। परिवर्तन यात्रा 4 मार्च को बंगाल में 9 जगहों से शुरू हुई थी। यात्रा करीब 50 हजार किलोमीटर का सफर तय किया। 

250 से ज्यादा विधानसभा सीटों को छूने के बाद परिवर्तन यात्रा 10 मार्च को खत्म हुई। उस यात्रा के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए 2026 के विधानसभा चुनावों की रूपरेखा बताएंगे। उससे पहले इस जनसभा में पहुंचे हर महिला और पुरुष ने कहा कि महिला सुरक्षा और बेरोजगारी राज्य की मुख्य समस्याएं हैं।

शशि पांजा ने क्या कहा?

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री शशि पांजा ने कहा, "मुझे ईंट से घायल किया है। मुझ पर ईंट से हमला किया गया। BJP गुंडा नहीं, खूनी है। ये खूनी बंगाल में दखल करेंगे?"

राज्य मंत्री और टीएमसी नेता डॉ. शशि पांजा ने कहा, "50 से अधिक टीएमसी कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। मुझ पर एक बड़ा पत्थर फेंका गया, जिसके कारण मुझे अंदर धकेल दिया गया। भाजपा के लोग गुंडे हैं। ये लोग हत्यारे हैं। उन्होंने 'भाजपा का बहिष्कार करो' का बैनर देखा, उसे फाड़ दिया, तृणमूल कांग्रेस समर्थकों पर हमला किया और पत्थरबाजी की। यहां तक ​​कि पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। आज कोलकाता में जिस तरह की गुंडागर्दी हुई है, वैसी पहले कभी नहीं हुई। बंगाल में ऐसी अराजकता कभी नहीं होती। ये लोग हत्यारे हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।