1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Lok Sabha Elections 2024: बंगाल में पहले फेज के चुनाव में 37 उम्मीदवार, 10 हैं करोड़पति; यह प्रत्याशी सबसे अमीर

Lok Sabha Elections 2024: बंगाल में पहले फेज के चुनाव में 37 उम्मीदवार, 10 हैं करोड़पति; यह प्रत्याशी सबसे अमीर

 Published : Apr 09, 2024 01:06 pm IST,  Updated : Apr 09, 2024 01:44 pm IST

10 करोड़पति उम्मीदवारों में तीन निर्दलीय उम्मीदवार, भाजपा एवं तृणमूल कांग्रेस के दो-दो और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), कांग्रेस एवं रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के एक-एक उम्मीदवार शामिल हैं।

माकपा के देबराज बर्मन...- India TV Hindi
माकपा के देबराज बर्मन के पास सबसे ज्यादा संपत्ति है। Image Source : FILE PHOTO

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तीन लोकसभा सीट जलपाईगुड़ी (एससी), कूचबिहार (एससी) और अलीपुरद्वार (एसटी) से चुनाव लड़ रहे 37 उम्मीदवार में से 10 करोड़पति हैं। इन उम्मीदवारों के हलफनामे की समीक्षा में यह बात सामने आई है। जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार लोकसभा क्षेत्रों में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। ‘द वेस्ट बंगाल इलेक्शन वॉच एंड एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (ADR) ने कहा कि 10 करोड़पति उम्मीदवारों में तीन निर्दलीय उम्मीदवार, भाजपा एवं तृणमूल कांग्रेस के दो-दो और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), कांग्रेस एवं रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के एक-एक उम्मीदवार शामिल हैं।

माकपा के देबराज बर्मन के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी

जलपाईगुड़ी (सुरक्षित) लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे माकपा के देबराज बर्मन के पास सबसे अधिक 3,89,89,468 रुपये की संपत्ति है। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (SUCI) के चंदन उरांव 12,117 रुपये की संपत्ति के साथ सबसे कम पूंजी वाले उम्मीदवार हैं। वह अलीपुरद्वार (एसटी) से चुनाव लड़ रहे हैं।

5 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले

एडीआर के मुताबिक, पांच उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जिनमें से चार के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हैं। उम्मीदवारों के शिक्षा संबंधी विवरण के विश्लेषण से पता चला कि इनमें से 16 ने आठवीं से 12वीं तक की पढ़ाई की है जबकि 20 स्नातक हैं या उनके पास उच्च शिक्षा की डिग्री है। एक उम्मीदवार ने खुद को अनपढ़ घोषित किया है। कुल मिलाकर, 21 उम्मीदवारों ने अपनी आयु 25 से 50 वर्ष के बीच घोषित की है जबकि 15 उम्मीदवार ने 51 से 70 वर्ष के बीच की आयु घोषित की है। एक उम्मीदवार की उम्र 71 साल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।