1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पहले की शराब पार्टी फिर हुई बहस, झगड़ा बढ़ा तो कर दिया खून; पूर्व फुटबॉलर पीके बनर्जी के घर में मर्डर

पहले की शराब पार्टी फिर हुई बहस, झगड़ा बढ़ा तो कर दिया खून; पूर्व फुटबॉलर पीके बनर्जी के घर में मर्डर

 Published : Mar 15, 2025 02:06 pm IST,  Updated : Mar 15, 2025 02:08 pm IST

पूर्व फुटबॉलर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान पीके बनर्जी के घर में मर्डर होने की खबर आई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घर में रहने वाले एक केयर टेकर ने दूसरे की केयर की हत्या कर दी।

पूर्व फुटबॉलर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान पीके बनर्जी की घर में मर्डर- India TV Hindi
पूर्व फुटबॉलर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान पीके बनर्जी की घर में मर्डर

बीते दिन समूचे देश में जहां एक तरफ होली का त्योहार बड़े धूम से मनया गया, वहीं दूसरी तरफ पूर्व फुटबॉलर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान पीके बनर्जी के घर में मर्डर की खबर सामने आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घर के एक केयर टेकर ने दूसरे केयर टेकर की हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक, हत्या दोनों केयरटेकर के बीच में बहस का नतीजा है। विधाननगर दक्षिण थाने की पुलिस ने आरोपी केयर टेकर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना साल्टलेक के जीडी ब्लॉक के 273 नंबर घर पर हुई। 

हुई थी शराब पार्टी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीती रात साल्टलेक के जीडी ब्लॉक के 273 नंबर घर में शराब पार्टी हुई थी। इस दौरान केयर टेकर के बीच झगड़ा हुआ, ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक केयर टेकर वरुण घोष रसोई से चाकू लाया और दूसरे केयर टेकर गोपीनाथ मुहुरी पर वार कर दिया। इसके बाद घायल केयरटेकर को विधाननगर के महाकुमा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे केयर टेकर

घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही, विधाननगर दक्षिण थाने की पुलिस मौके पर पहुंच जाती है और वरुण घोष को गिरफ्तार कर लेती है। बता दें कि पूर्व फुटबॉलर पीके बनर्जी का मार्च 2020 में निधन हो गया था। उनकी दो बेटियां घर की दूसरे फ्लोर पर रहते हैं और ग्राउंड फ्लोर पर ये दो केयर टेकर रहते थे। 

Report- Onkar Sarkar

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।