1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. न्‍यूज
  4. पश्चिम बंगाल में कोहरे के चलते बस और टैंकर में भीषण टक्कर, सात लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में कोहरे के चलते बस और टैंकर में भीषण टक्कर, सात लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 30, 2019 11:29 pm IST,  Updated : Nov 30, 2019 11:29 pm IST

मुर्शिदाबाद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर शनिवार को एक निजी बस और तेल टैंकर की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए।

Accident- India TV Hindi
Accident

ब्रह्मपुर। मुर्शिदाबाद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर शनिवार को एक निजी बस और तेल टैंकर की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। फरक्का पुलिस थाना क्षेत्र के खोइराकांडी में बस और टैंकर के बीच आमने-सामने की टक्कर उस समय हुई, जब दोनों एक ही लेन पर चल रहे थे क्योंकि दूसरी लेन की मरम्मत हो रही थी। 

पुलिस ने बताया कि सुबह कोहरा होने के कारण दोनों वाहनों के चालक संभवत: एक दूसरे को देख नहीं पाए। इस हादसे में दोनों चालकों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए अन्य लोग बस के यात्री थे। बस सिलीगुड़ी से ब्रह्मपुर जा रही थी जबकि टैंकर कोलकाता से असम जा रहा था। पुलिस ने बताया कि घायलों को बेनियाग्राम, तारापुर और फरक्का में सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के कारण काफी देर तक यातायात बाधित रहा। बाद में एक क्रेन और रिकवरी वैन की मदद से वाहनों को फरक्का पुलिस थाने लाया गया। 

मृतकों की पहचान टैंकर चालक सोनू कुमार (30), बस चालक सुकुमार दास (40), सुष्मिता मोदक (46), अरुप घोष (28), अनिसुर रहमान (26), अजय सिंह (43) और रफीक उल अंसारी के रूप में की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पश्चिम बंगाल