Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. न्‍यूज
  4. वीडियो में देखिए दीदी का नया अवतार: बच्‍चे पर बरसाई 'ममता', आम लोगों को पिलाई चाय

वीडियो में देखिए दीदी का नया अवतार: बच्‍चे पर बरसाई 'ममता', आम लोगों को पिलाई चाय

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Aug 22, 2019 07:59 am IST, Updated : Aug 22, 2019 07:59 am IST

दीं। पश्चिम बंगाल में दीघा के दौरे पर पहुंची ममता बनर्जी सीधे एक व्यस्त बाजार में पहुंच गई और लोगों से सीधी बातचीत की। आम लोगों के बीच पहुंची ममता बनर्जी ने अपना ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया है।

Mamata Banerjee- India TV Hindi
Image Source : SCREENGRAB Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी कल एक नए अवतार में दिखाई दीं। पश्चिम बंगाल में दीघा के दौरे पर पहुंची ममता बनर्जी सीधे एक व्‍यस्‍त बाजार में पहुंच गई और लोगों से सीधी बातचीत की। आम लोगों के बीच पहुंची ममता बनर्जी ने अपना ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया है। 

ममता बनर्जी पिछले तीन दिनों से मेदिनीपुर के दौरे पर थीं। जिस वीडियो को ममता बनर्जी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, वह दीघा के दत्‍तापुर गांव का है। ममता अपनी कार से उतर कर सीधे सड़क किनारे मौजूद एक चाय की दुकान के पास पहुंचीं और लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्‍होंने वहां मौजूद एक बच्‍चे को भी गोद में लिया और उसे काफी देर तक खिलाती रहीं। बाद में ममता ने उस बच्‍चे को वहीं पास की दुकान से लेकर बिस्किट भी दिए। 

ममता ने पिलाई चाय 

बच्‍चे को खिलाने के बाद ममता वहीं पर मौजूद एक चाय की दुकान पर पहुंची, और खुद की चाय बनानी शुरू कर दी। इसके बाद उन्‍होंने लोगों को चाय पिलानी भी शुरू कर दी। साथ ही खुद भी वहीं पर लोगों के बीच बैठकर चाय पी। इस पूरे वाकये को ममता बनर्जी ने ट्वीट भी किया है। उन्‍होंने कहा कि 

"जीवन में कभी-कभी छोटी खुशियां भी हमें प्रसन्‍न कर सकती हैं। कुछ अच्‍छी चाय बनाना और साझा करना उनमें से एक है। आज मैं दत्‍तापुर, दीघा में हूं।"

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पश्चिम बंगाल

Advertisement
Advertisement
Advertisement