1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. न्‍यूज
  4. पश्चिम बंगाल को दहलाने की साजिश नाकाम, 1000 किलो विस्‍फोटकों के साथ दो लोग गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल को दहलाने की साजिश नाकाम, 1000 किलो विस्‍फोटकों के साथ दो लोग गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 09, 2019 12:40 pm IST,  Updated : Mar 09, 2019 12:40 pm IST

पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने आज आम चुनाव के दौरान राज्य को दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। एसटीएफ ने आज दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

West Bengal- India TV Hindi
West Bengal

पश्चिम बंगाल स्‍पेशल टास्‍क फोर्स (एसटीएफ) ने आज आम चुनाव के दौरान राज्‍य को दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। एसटीएफ ने आज दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस को 1000 किलो विस्‍फोटक तत्‍व बरामद हुए हैं। 

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसासर विस्‍फोटकों को ओडिशा से पड़ौसी राज्‍य पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में ले जाया जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने वाहन को कब्‍जे में लेकर दो लोगों को हिरासत में लिया। इनके नाम इंद्रजीत भुई और पद्मोलोचोन डे है। पुलिस ने इसके पास से 27 बोरियों में भरा विस्‍फोटक पदार्थ पोटेशियम नाइट्रेट बरामद किया। पोटेशियम नाइट्रेट का इस्‍तेमाल बम बनाने में होता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पश्चिम बंगाल