1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. मुश्किलों में घिरे शुभेंदु अधिकारी, TMC ने चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला?

मुश्किलों में घिरे शुभेंदु अधिकारी, TMC ने चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला?

 Reported By: Onkar Sarkar, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Nov 01, 2025 04:01 pm IST,  Updated : Nov 01, 2025 06:01 pm IST

तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं मंत्री अरूप बिस्वास ने बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग में लिखित में शिकायत दी है। अभी इस मामले पर शुभेंदु अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है।

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी- India TV Hindi
बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी पर राज्य के बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) को धमकाने का आरोप लगा है। तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी के राज्य सेक्रेटरी और मंत्री अरूप बिस्वास ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के ऑफिस को एक पत्र लिखकर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी पर लगे आरोपों के बारे में बताया है। 

साथ ही ये भी कार्रवाई करने को कहा गया

शुभेंदु के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। साथ ही यह भी पक्का करने को कहा गया है कि भविष्य में चुनाव के काम में शामिल किसी भी सरकारी कर्मचारी को कोई और डरा न सके।

बंगाल में नहीं हो पाएंगे निष्पक्ष चुनाव- TMC

आयोग को लिखे पत्र में टीएमसी नेता अरूप ने लिखा, 'जिन सभी सरकारी कर्मचारियों को हमारी वोटर लिस्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें बहुत ही सुनियोजित तरीके से धमकाया जा रहा है। अगर इस मामले को अभी से गंभीरता से नहीं लिया गया, तो पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं होंगे।' 

BLO को दी गई खुलेआम दी गई ये धमकी

मंत्री अरूप बिस्वास ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि शुभेंदु अधिकारी ने हाल ही में प्रेस वार्ता के दौरान बीएलओ को खुलेआम धमकी दी थी कि अगर उन्होंने उनके निर्देशों का पालन नहीं किया तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से एसआईआर प्रक्रिया के दौरान बीएलओ और संबंधित अन्य कर्मियों के लिए राजनीतिक उत्पीड़न से सुरक्षा उपाय जारी करने का आग्रह किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।