1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. खुदकुशी या हत्या ? कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप

खुदकुशी या हत्या ? कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप

 Published : Aug 09, 2024 02:58 pm IST,  Updated : Aug 09, 2024 03:01 pm IST

शुक्रवार सुबह 11:30 बजे महिला डॉक्टर का शव अस्पताल से बरामद किया गया। फिलहाल पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। लेकिन अस्पताल में डॉक्टर का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

rgkar hospital- India TV Hindi
आरजी कर अस्पताल Image Source : RGKARMCH.IN

कोलकाता: शहर के आरजी कर अस्पताल में एक महिला डॉक्टर का शव मिलने के बाद अफवाहों का बाजार गर्म है।  शुक्रवार सुबह 11:30 बजे डॉक्टर का शव बरामद किया गया। चेस्ट मेडिसिन विभाग में पीजीटी महिला डॉक्टर अस्पताल में ड्यूटी पर थी। अब उसकी मौत पर काफी सवाल उठ रहे हैं। ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर के साथ ऐसा कैसे हुआ? 

संदिग्ध हालत में मिला शव

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर का शव आज सुबह अस्पताल के कर्मचारियों को मिला। कथित तौर पर उनका शव संदिग्ध हालत में मिला था। सहकर्मियों और डॉक्टरों ने शुरू में कहा कि शरीर पर चोट के निशान थे।  इसके अलावा सूत्र ने यह भी बताया कि शव पर कोई कपड़ा नहीं था।डॉक्टरों का कहना है कि ये आत्महत्या का मामला नहीं हो सकता है।

पोस्टमार्टम के बाद सच्चाई आएगी सामने

नियमानुसार डॉक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा चुका है। पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप इतने गंभीर हैं कि कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल मामले की जांच के लिए अस्पताल पहुंच गए हैं। शव परीक्षण की वीडियोग्राफी भी की जा सकती है।  वह रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।  अस्पताल के अधिकारी इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।

jरिपोर्ट-ओमकार, कोलकाता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।