1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल, कोर्ट में मौजूद रहेंगी CM ममता

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल, कोर्ट में मौजूद रहेंगी CM ममता

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Malaika Imam
 Published : Feb 03, 2026 02:43 pm IST,  Updated : Feb 03, 2026 02:46 pm IST

ममता बनर्जी कल सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में मौजूद रह सकती हैं। ममता बनर्जी की सिक्योरिटी टीम ने सुप्रीम कोर्ट सिक्योरिटी से संपर्क किया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कल यानी बुधवार को SIR प्रक्रिया पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में मौजूद रह सकती हैं। ममता बनर्जी अभी दिल्ली में हैं और कल सुप्रीम कोर्ट में मौजूद रह सकती हैं। ममता बनर्जी की सिक्योरिटी टीम ने सुप्रीम कोर्ट सिक्योरिटी से संपर्क किया है।

ममता की याचिका पर सुनवाई

दरअसल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में जारी मतदाता सूचियों के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में निर्वाचन आयोग और पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को प्रतिवादी बनाया गया है। इसमें उन्होंने बंगाल में जारी SIR प्रक्रिया को मनमाना और अलोकतांत्रिक बताते हुए इसकी वैधता को चुनौती दी है। ममता बनर्जी का आरोप है कि SIR प्रक्रिया के नाम पर बंगाल में करीब 58 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं, जिनमें कई जीवित लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है।

चुनाव आयोग पर ममता का आरोप 

सोमवार को ममता बनर्जी SIR के मुद्दे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ बैठक बीच में ही छोड़कर बाहर निकल गई थीं। ममता बनर्जी ने आयोग के अधिकारियों पर अहंकारी होने और उनके प्रतिनिधिमंडल को अपमानित करने का आरोप लगाया।

चुनाव आयोग के मुख्यालय से बाहर आने के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ममता ने आयोग के खिलाफ तीखा हमला बोलते हुए उस पर बीजेपी के दलाल के रूप में काम करने का आरोप लगाया। ममता ने आरोप लगाया- इतने सारे लोग मारे गए, इसके लिए कौन जिम्मेदार है? आयोग जिम्मेदार है, वे बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

पुष्कर में लगाए फिलिस्तीन समर्थक और इजरायल विरोधी स्टीकर, 2 विदेशी पर्यटकों को देश छोड़ने का नोटिस

सुनेत्रा पवार इस हफ्ते संभालेंगी डिप्टी CM का कार्यभार, मंत्रालय में मिला अजित पवार का ही केबिन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।