1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. 'गलत चीजों की हमेशा निंदा की जाएगी', संदेशखाली मामले पर टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने तोड़ी चुप्पी

'गलत चीजों की हमेशा निंदा की जाएगी', संदेशखाली मामले पर टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने तोड़ी चुप्पी

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Feb 25, 2024 08:37 pm IST,  Updated : Feb 25, 2024 08:37 pm IST

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली को लेकर अब टीएमसी सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा अपनी पार्टी की गाइडलाइंस का पालन किया है और लोगों की लगातार सेवा की है।

TMC MP Nusrat Jahan Responds On Sandeshkhali Said I have always followed my parties guidelines and s- India TV Hindi
संदेशखाली मामले पर नुसरत जहां ने तोड़ी चुप्पी Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल का संदेशखाली रातों-रात भारत में चर्चा का विषय बन चुका है। यहां टीएमसी के नेताओं द्वारा महिलाओं के साथ और ग्रामीणों के साथ जो भी सलूक किए गए हैं, उसे लेकर भाजपा लगातार टीएमसी और ममता बनर्जी पर निशाना साध रही है। इस बीच अब टीएमसी सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है। दरअसल इससे पहले संदेशखाली को लेकर उनपर आरोप लग रहे थे कि वो इस मामले से बिल्कुल ही नदारद हैं और चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे में नुसरत ने कहा कि उन्होंने एक महिला और नेता के रूप में हमेशा ही अपनी पार्टी के दिशानिर्देशों और नियमों का पालन करते हुए लोगों की सेवा की है। 

Related Stories

टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने तोड़ी चुप्पी

नुसरत जहां ने अपने अधिकारिट एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में एक अखबार की कटिंग को भी उन्होंने साझा किया है। अपने ऊपर लग रहे आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसे आरोपों से दिल दुखता है। एक महिला के रूप में, एक जन प्रतिनिधि के रूप में हमेशा मैंने अपनी पार्टी के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए लोगों की सेवा की है। उन्होंने लिखा, 'संदेशखाली घटना को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने पहले ही मदद भेज दी है। साथ ही वहां जरूरी कदम भी उठाए जा रहे हैं। कानून से ऊपर हम नहीं हैं। इसलिए इसका पालन करना और प्रशासन का समर्थन करना जरूरी है।'

नुसरत जहां ने कहा- राजनीति बंद करो

नुसरत जहां ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में खुशी और मुसीबत के समय लोगों की सच्ची सेवा की है। अपनी पार्टी के दिशानिर्देशों को तहत मैं काम करती है। मेरा मानना है कि हमें राज्य सरकार और प्रशासन पर भरोसा रखना चाहिए। गलत चीजों की हमेशा निंदा की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक दूसरे को निशाना बनाने से हमें बचना चाहिए। साथ ही शांति बनाने में मदद करने के लिए साथ आना चाहिए ना कि हंगामा। हमारी प्राथमिकता है लोगों की भलाई करना और उनकी सुरक्षा करना। बाकी कौन किसके बारे में क्या कहता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। फिर से कहती हूं, राजनीति करना बंद करो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।