पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने घोषणापत्र जारी कर दिया है। टीएमसी ने युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को फायदा पहुंचाने वाली योजनाओं पर जोर दिया है। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने बताया कि महिलाओं के खाते में पैसा पहुंचाने वाली लक्ष्मी भंडार योजना जारी रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने नौकरी मिलने तक युवाओं को भत्ता और बुजुर्गों के लिए उनके घर तक ट्रीटमेंट पहुंचाने का वादा किया। लक्ष्मी भंडार योजना के तहत 25-60 वर्ष तक की महिलाओं को साल में 18000 रुपए मिलते हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को सालाना 20400 रुपये मिलते हैं। युवाओं के लिए ममता ने कहा, "युवा साथी कोई बेरोजगारी भत्ता नहीं है। जब तक नौकरी नहीं मिलती है, तब तक मिलेगा।" उन्होंने कहा कि यहां लेदर हब, पावर हब बनाया गया है। 7 लाख लोग लेदर इंड्रस्टी में काम करते हैं। MSME में नंबर-1 है। 1.5 करोड़ MSME में काम करते हैं। आलू का इंश्योरेंस किया गया है।
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा कि बीजेपी सरकार जब से आई है, तब से साजिश कर रही है। लेकिन इस बार वे किसी भी तरह से सत्ता में आना चाहते हैं। वे बंगाल को तोड़ना चाहते हैं। वे बिहार का एक हिस्सा लेकर एक अलग राज्य बनाना चाहते हैं। बीजेपी भविष्य में सत्ता में नहीं आएगी। सिर्फ दो ही काम कर रहे हैं, एक प्रधानमंत्री और दो गृह मंत्री। उन्होंने देश को बांटने का काम किया है! वे साजिश कर रहे हैं।
बंगाल के लिए दीदी की 10 प्रतिज्ञा
लक्ष्मी की जय, स्वनिर्भरता अक्षय: लक्ष्मी भंडार में ₹500 प्रति माह की वृद्धि सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए ₹1500 (18,000 प्रति वर्ष) और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए 1700 (₹20,400 प्रति वर्ष)
युवाओं के साथ रोजगार का भरोसा: आजीविका-हीन युवाओं को 'बांग्लार युबा साथी' योजना के तहत ₹1500 प्रति माह (₹18,000 प्रति वर्ष) की आर्थिक सहायता
कृषि बजट, किसानों की खुशहाली: कृषि क्षेल के समग्र विकास, कृषि परिवारों को निरंतर समर्थन एवं भूमिहीन किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए ₹30,000 करोड़ का कृषि बजट
निश्चित आवास, चिंताओं का नाश: बंगाल के हर परिवार के लिए पक्के घर की गारंटी
हर घर नल, शुद्ध पीने का जल: बंगाल के हर घर तक पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य
बंगाल में सभी को बेहतर स्वास्थ्य का अधिकार: प्रति वर्ष प्रत्येक ब्लॉक और सहर में आयोजित 'द्वारे चिकित्सा' कैप के माध्यम से, प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं अब सीधे आपके द्वार तक
शिक्षा ही संपत्ति, सुरक्षित भविष्य का संकल्प: 'बेग्लार शिक्षापातन' के अंतर्गत सभी सरकारी स्कूलों के बुनियादी बषि का पूर्ण विकास
बंगाल बनेगा भारत के पूर्वी व्यापार का सारथी: विश्व स्तरीय लॉजिस्टिक्स, पोर्ट और व्यापारिक बुनियादी ढांचे के साथ बंगाल बनेगा पूर्वी भारत के व्यापार का प्रवेश द्वार
बुजुर्गों के साथ, देखभाल का भरोसा: वर्तमान सभी लाभार्थियों के लिए निरंतर वृद्धावस्था पेंशन सहायता सुनिश्चित की जाएगी और धीरे-धीरे इस सुरक्षा के दायरे का विस्तार कर सभी पात वरिष्ठ नागरिकों को इसके अंतर्गत लाया जाएगा।
प्रशासनिक सुगमता से बंगाल नए क्षितिज पर: नए जिलों का निर्माण, भौगोलिक पुनर्गठन द्वारा नगरपालिकाओं की संख्या में वृद्धि
केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी ने नवरात्रि की शुभकामनाएं और रमजान की मुबारकबाद देते हुए कहा, "अगर कुछ हुआ तो बीजेपी सरकार जिम्मेदार होगी। क्योंकि इलेक्शन कमीशन बीजेपी से बाहर का नहीं है। सारे अफसर ले जाए जा रहे हैं। प्रेसिडेंट रूल कर दिया है! बंगाल टारगेट है। क्योंकि वे नहीं चाहते कि बंगाल एक राज्य बना रहे! मोदी के हाथों से देश को छुटकारा देना हमारा जिम्मेदारी है। बंगाल के जनता से अपील है एकजुट होकर रहे। बॉर्डर से पैसा, ड्रग, माफिया घुसा रहा है। देंगे करने का योजना बना रहे हैं। प्रेसिडेंट रूल जारी किया है। बोल तो नहीं रहा है लेकिन प्रेसिडेंट रूल जारी किया है। हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी एक है। इसलिए अत्याचारी, दुराचारी मोदी सरकार, महिला विरोधी सरकार, भाषा विरोधी सरकार। दंगा के सरकार बहुत जल्दी चले जाएंगे। जो मन में आए वो कर रहे हैं। मीडिया के डराया जा रहा है। जनता जीतेगी। लोग पहचान लेंगे। नोट बंदी, एसआईआर का लाइन, गैस का लाइन। जनता उन्हें ट्रैक से बाहर कर देंगे।"
यह भी पढ़ें-