1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. West Bengal: बीएसएफ के जवानों ने 81 सोने के बिस्किटों के साथ एक तस्कर पकड़ा, 5 करोड़ से ज्यादा है कीमत

West Bengal: बीएसएफ के जवानों ने 81 सोने के बिस्किटों के साथ एक तस्कर पकड़ा, 5 करोड़ से ज्यादा है कीमत

 Published : Sep 12, 2022 02:59 pm IST,  Updated : Sep 12, 2022 03:00 pm IST

West Bengal: पकड़े गए व्यक्ति की पहचान 31 साल के नाजिम मंडल के रूप में हुई है। वह कुलिया गांव, जिला उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।

West Bengal- India TV Hindi
West Bengal Image Source : INDIA TV

Highlights

  • बीएसएफ के जवानों ने 81 सोने के बिस्किट पकड़े
  • जवानों ने तस्कर को भी दबोचा
  • बिस्किटों का कुल वजन 9.792 किलोग्राम है

West Bengal: पश्चिम बंगाल के जिला उत्तर 24 परगना से बड़ी खबर सामने आई है। आज सुबह दक्षिण बंगाल सीमान्त के अंतर्गत जिले के सीमावर्ती इलाके में तैनात जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने एक तस्कर को 81 सोने के बिस्किट के साथ दबोच लिया है, जिन्हें अवैध तरीके से बांग्लादेश से भारत लाया जा रहा था। जब्त किए गए बिस्किटों का कुल वजन 9.792 किलोग्राम है, जिनका बाजार मूल्य 5,02,83,511 रुपए है। 

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान हुई

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान 31 साल के नाजिम मंडल के रूप में हुई है। वह कुलिया गांव, जिला उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उसने पूछताछ के दौरान बताया कि वह आज अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास खेती करने गया था। यहां एक बांग्लादेशी ने उसे सोने के बिस्किट दिए, जिनको लेकर वह अपने गांव की ओर आ रहा था, तभी बीएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को जब्त सोने के बिस्किटों के साथ कस्टम विभाग, बगदाह को सौंप दिया गया है।

4 दिन में तीसरी खेंप पकड़ी गई

इससे  पहले 7 और 9 सितंबर 2022  को भी 68वीं वाहिनी की ही सीमा चौकी मामाभागिना के जवानों ने कुल 2.40 करोड़ मूल्य के 40 बिस्किट जब्त किए थे। जवान लगातार तस्करों के मंसूबों को नाकाम करते हुए सोने की जब्ती करने में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

अधिकारी ने क्या बताया?

68 वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर योगेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि भारत बांग्लादेश सीमा पर तस्कर लगातार नए तरीके से तस्करी करने की कोशिश करते हैं लेकिन हमारे जवानों की सतर्कता के कारण उनके मंसूबे पूरे नहीं हो पाते। उन्होंने कहा कि हम सीमापार अपराधों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।