1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल: हावड़ा स्टेशन पर चला बुलडोजर, अवैध तरीके से कब्जा करने वाले लोगों की दुकानों को हटाया गया

पश्चिम बंगाल: हावड़ा स्टेशन पर चला बुलडोजर, अवैध तरीके से कब्जा करने वाले लोगों की दुकानों को हटाया गया

 Reported By: Onkar Sarkar Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : May 17, 2026 01:42 pm IST,  Updated : May 17, 2026 01:42 pm IST

पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन पर बुलडोजर गरजा और अवैध दुकानों को हटा दिया गया। इस कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया।

Bulldozers- India TV Hindi
हावड़ा स्टेशन पर बुलडोजर गरजा Image Source : REPORTER INPUT

हावड़ा: पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बीते रात बुलडोजर चलाया गया है और अवैध दुकानों को हटा दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

हावड़ा स्टेशन पर कल देर रात बुलडोजर की कार्रवाई हुई।  पहले नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अब रेलवे पुलिस ने हावड़ा स्टेशन के बाहर बुलडोजर से अवैध तरीके से कब्जा करने वाले लोगों की दुकानों को हटा दिया। जो लोग स्टेशन के बाहर सड़कों और फुटपाथ पर दुकान लगाकर बैठे थे, उन्हें हटा दिया गया है। पूरे स्टेशन परिसर को बुलडोजर से खाली करा दिया गया है। रेलवे पुलिस का दावा है कि यह आम लोगों की सुविधा के लिए किया गया। अब से यात्रियों को और कोई सुविधा नहीं मिलेगी।

बता दें कि राज्य में अब बीजेपी की सरकार है और बीजेपी की सरकार में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन होना लाजिमी है।

दरअसल विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। उसे चुनाव में 207 सीटें मिली हैं, वहीं टीएमसी 80 सीटों पर ही सिमट गई। ऐसे में राज्य में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी सीएम हैं और उन्होंने सीएम पद पर बैठते ही ताबड़तोड़ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। 

हालही में मंत्री दिलीप घोष ने कहा भी था कि  बुलडोजर पूरे देश में काम करेंगे। जहां भी अवैध निर्माण या अतिक्रमण होगा, वहां बुलडोजर का इस्तेमाल किया जाएगा।

दिलीप घोष ने कहा था,"अवैध कार्यों में शामिल लोगों से मेरा अनुरोध है कि वे वैध तरीके से अपना कारोबार करें। सरकार आपको पूरा समर्थन देगी। अवैध गतिविधियां करने वालों को स्वयं ही जगह खाली करनी चाहिए, ताकि न तो उन्हें और न ही हमें परेशानी हो। हम किसी भी परिस्थिति में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

बता दें कि शुभेंदु अधिकारी को ऐसा सीएम माना जा रहा है कि वह फैसले लेने में बहुत देरी नहीं करते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।