1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. 'सुपारी किलर को मुझे मारने के लिए कहा है', हुमायूं कबीर ने बताया जान को खतरा, सुरक्षा की मांग की

'सुपारी किलर को मुझे मारने के लिए कहा है', हुमायूं कबीर ने बताया जान को खतरा, सुरक्षा की मांग की

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 13, 2026 08:21 pm IST,  Updated : Feb 13, 2026 08:26 pm IST

बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर चर्चा में हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि बिहार के एक सुपारी किलर को उन्हें मारने के लिए कहा गया है।

humayun kabir death threat- India TV Hindi
हुमायूं कबीर ने अपनी जान को खतरा बताया। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर बहुचर्चित मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद आज पहली बार TMC से निलंबित विधायक और जन उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर यहां जुमे की नमाज में पहुंचे। हुमायूं कबीर बीते कई दिनों से टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के के खिलाफ बयान दे रहे हैं। वहीं, बीजेपी और टीएमसी दोनों एक दूसरे को कठघरे में खड़ा कर रही है। इस बीच अब हुमायूं कबीर ने बड़ा आरोप लगाया है। हुमायूं कबीर ने कहा है कि सुपारी किलर को उन्हें मारने के लिए कहा गया है।

सुपारी किलर से मुझे मारने के लिए कहा गया?

जन उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा- "बाबरी मस्जिद बनाने के लिए, पश्चिम बंगाल में सत्ता में बैठे लोगों के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा कदम उठाए जा रहे हैं। यह उन्हें ठीक नहीं लग रहा है और उन्होंने पश्चिम बंगाल के एक पुलिस अफसर के साथ मिलकर बिहार के एक सुपारी किलर से मुझे मारने के लिए कहा है। मुझे अल्लाह पर पूरा भरोसा है।"

मुझे सुरक्षा चाहिए- हुमायूं कबीर

हुमायूं कबीर ने कहा- "मैंने हाई कोर्ट में जो एप्लीकेशन दी थी, उसमें आदेश दिया गया था कि मैं दो हफ्ते के अंदर सुरक्षा के लिए गृह मंत्रालय से आवेदन करूं। मैंने वह आवेदन दे दिया है। मुझे सुरक्षा चाहिए, नहीं तो मैं कैसे आवागमन करूंगा, इसलिए मैं कोर्ट गया और कोर्ट ने भी मेरे हक में फैसला दिया।"

हुमायूं कबीर के खिलाफ FIR

हुमायूं कबीर के खिलाफ एक संगठन ने कोलकाता के मैदान पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ कथित तौर पर सांप्रदायिक तनाव भड़काने के आरोप में गिरफ्तारी की मांग करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। संगठन की ओर से हजरत मोहम्मद परवेज सिद्दीकी ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि 'बाबरी मस्जिद' के नाम पर राज्य में हिंसा का माहौल भड़काया जा रहा है। सिद्दीकी ने कहा, "मस्जिद का निर्माण किसी और नाम से किया जा सकता था, लेकिन बाबरी मस्जिद के नाम से नहीं।" वहीं हुमायूं कबीर ने आज एक बार फिर कहा कि कोई कितना भी सनातन-सनातन चिल्लाए लेकिन मैं तो मुस्लिम-मुस्लिम ही करता रहूंगा।

ये भी पढ़ें- तारिक को भाई कहा, रमजान की एडवांस मुबारकबाद दी, पढ़िए बांग्लादेश चुनाव के नतीजों पर ममता ने क्या कहा

हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान- मुर्शिदाबाद में आज से बनेगी बाबरी मस्जिद, CM योगी के बयान पर क्या कहा?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।