1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान- मुर्शिदाबाद में आज से बनेगी बाबरी मस्जिद, CM योगी के बयान पर क्या कहा?

हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान- मुर्शिदाबाद में आज से बनेगी बाबरी मस्जिद, CM योगी के बयान पर क्या कहा?

 Reported By: Onkar Sarkar Edited By: Malaika Imam
 Published : Feb 10, 2026 11:25 pm IST,  Updated : Feb 10, 2026 11:57 pm IST

मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में हुमायूं कबीर द्वारा आज दोपहर 12 बजे बाबरी मस्जिद के निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि विरोध के जवाब में 235 किलोमीटर का कार मार्च निकाला जाएगा।

हुमायूं कबीर- India TV Hindi
हुमायूं कबीर Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल: पिछले साल 6 दिसंबर को तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखी थी। उस मस्जिद का कंस्ट्रक्शन का काम आज बुधवार से शुरू होने वाला है। इस बाबरी का कंस्ट्रक्शन का काम बुधवार दोपहर 12 बजे शुरू होगा। हुमायूं कबीर अपनी मौजूदगी में इस कंस्ट्रक्शन के काम की शुरुआत करेंगे।

इस बाबरी मस्जिद की नींव बेलडांगा में नेशनल हाईवे- 12 के किनारे एक प्राइम लोकेशन पर रखी गई थी। अब उसी प्राइम लोकेशन पर मस्जिद निर्माण होने जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग उसी जगह पर बाबरी मस्जिद बनने से खुश हैं। उनका कहना है कि बाबरी मस्जिद पहले गिरा दी गई थी, लेकिन उन्हें खुशी है कि बाबरी का कंस्ट्रक्शन शुरू हो गया है।

"यह सरकारी नहीं, निजी जमीन"

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबरी मस्जिद का विरोध किया है। इस बारे में यहां मौजूद लोगों का कहना है कि विरोध नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह सरकारी जमीन पर नहीं बन रही है। यह प्राइवेट जमीन पर बन रही है। ये भारत देश है, मंदिर और मस्जिद बनाने का हक सभी को है।

हुमायूं कबीर ने बताया, " बुधवार सुबह 10.30 बजे से कुरान पढ़ी जाएगी। एक हजार से ज्यादा हाजी, कारी सभी मौजूद रहेंगे। फिर दोपहर 12:30 बजे सभी की मौजूदगी में कंस्ट्रक्शन का काम शुरू होगा। मैंने पहले कहा था कि बाबरी मस्जिद बनने में तीन साल लगेंगे। लेकिन जो कंपनी अभी कंस्ट्रक्शन का काम कर रही है, उसने कहा है कि बाबरी मस्जिद का कंस्ट्रक्शन अगले दो साल में पूरा हो जाएगा। कई गैर-मुस्लिमों ने बाबरी मस्जिद बनने का विरोध किया था। उन्हें बताने के लिए 12 तारीख को नदिया जिले के पलाशी से 235 किलोमीटर का (कार) मार्च निकाला जाएगा, जो उत्तर दिनाजपुर जिले के इटाहार में खत्म होगा। कार मार्च का दूसरा हिस्सा ईद के बाद साउथ बंगाल में होगा।

"उन्होंने हिंदू वोटों के लिए कहा"

योगी आदित्यनाथ के बयान पर हुमायूं कबीर ने कहा, "उन्हें बोलने दीजिए! उन्होंने हिंदू वोटों के लिए कहा। उन्हें यहां मस्जिद गिराने के लिए आना है, उन्हें आने दो। हम भी कोशिश करेंगे रोकने के लिए। मेरे परिवार को परेशान किया जा रहा है, क्योंकि वे मुझे रोक नहीं सकते। आज बहुत से लोग आएंगे। अभी कुछ कह पाना मुमकिन नहीं है। यह संख्या 2 लाख या 4 लाख हो सकती है।"

ये भी पढ़ें-

ओवरटेक के विवाद में युवक को कार में खींच ले गए दबंग, पिस्टल की बट से पीटा और दांत से काटा; CCTV आया सामने

VIDEO: एंबुलेंस फंसी तो कंधों पर उठाया स्ट्रेचर, घुटनों तक बर्फ में पैदल चलकर जवानों ने बचाई प्रेग्नेंट महिला की जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।