1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. जादवपुर यूनिवर्सिटी में दीवारों पर लिखे गए 'आजाद कश्मीर' और 'फ्री फिलिस्तीन' के नारे, विवाद शुरू

जादवपुर यूनिवर्सिटी में दीवारों पर लिखे गए 'आजाद कश्मीर' और 'फ्री फिलिस्तीन' के नारे, विवाद शुरू

 Published : Mar 11, 2025 06:46 am IST,  Updated : Mar 11, 2025 09:16 am IST

कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी में दीवारों पर 'आजाद कश्मीर' और 'फ्री फिलिस्तीन' के नारे लिखे देखे गए हैं। इस घटना को लेकर अब और विवाद शुरू हो गया है।

जादवपुर विश्वविद्यालय में विवाद जारी।- India TV Hindi
जादवपुर विश्वविद्यालय में विवाद जारी। Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित जादवपुर विश्वविद्यालय में विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब विश्वविद्यालय के परिसर में दीवारों पर 'आजाद कश्मीर' और 'फ्री फिलिस्तीन' के नारे लिखे देखें गए हैं। इस कारण विवाद और बढ़ गया है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से जादवपुर यूनिवर्सिटी लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

क्यों मचा है विश्वविद्यालय में बवाल?

दरअसल, विश्वविद्यालय में बीते 1 मार्च को वामपंथी विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। इस दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु की कार और उनके साथ चल रहे एक अन्य वाहन से कथित तौर पर दो छात्र घायल हो गए थे। इसके बाद से विश्वविद्यालय में लगातार प्रदर्शन का दौर जारी है। हालांकि, विश्वविद्यालय में सोमवार को अधिकांश कक्षाएं और परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार हुईं ही। साथ ही सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों के विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश को लेकर भी छात्रों और शिक्षकों में नाराजगी देखी गई।

तृणमूल की छात्र शाखा ने क्या कहा?

जादवपुर के गेट नंबर तीन के पास एक दीवार पर काले रंग से 'आजाद कश्मीर' और 'फ्री फिलिस्तीन' लिखा देखा गया है। हालांकि, इस बात का पता नहीं लग पाया है कि इस नारे के पीछे किस व्यक्ति या किस संगठन का हाथ है। जादवपुर विश्वविद्यालय में तृणमूल छात्र परिषद इकाई के अध्यक्ष किशलय रॉय ने बताया है कि- "कुछ अति वामपंथी छात्र संगठन इसके पीछे हैं और अगर कोई विशाल परिसर के अंदर जाए तो उसे दीवारों पर इस तरह के और भी नारे लिखे मिल सकते हैं।"

माकपा की छात्र शाखा ने क्या कहा?

जादवपुर विश्वविद्यालय में SFI के नेता ने कहा- "हम अलगाववादी विचारों का समर्थन नहीं करते हैं, हालांकि हम भाजपा शासित राज्यों में अल्पसंख्यकों के दमन के खिलाफ हैं। माकपा की छात्र शाखा एसएफआई का फलस्तीन मुद्दे पर स्पष्ट रुख है।" (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- बंगाल में BJP को बड़ा झटका, शुभेंदु अधिकारी की करीबी विधायक तापसी मंडल TMC में शामिल

पश्चिम बंगाल के गांव में आज भी कायम है जाति प्रथा, मंदिर की सीढ़ी में भी पैर नहीं रख सकते 130 दलित परिवार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।