1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. वेलेंटाइन डे पर पति ने काटी पत्नी की गर्दन, कटा सिर लेकर पहुंचा चाय की दुकान पर

वेलेंटाइन डे पर पति ने काटी पत्नी की गर्दन, कटा सिर लेकर पहुंचा चाय की दुकान पर

 Published : Feb 16, 2024 09:54 am IST,  Updated : Feb 16, 2024 09:55 am IST

वेलेंटाइन डे के दिन एक पति ने अपनी पत्नी का गला केवल इसलिए काट दिया क्योंकि उसे शक था कि उसका किसी अन्य व्यक्ति के साथ अफेयर चल रहा है। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

west bengal- India TV Hindi
वेलेंटाइन डे पर पति ने पत्नी की काटी गर्दन Image Source : FILE

कोलकाता: 14 फरवरी को भारत समेत पूरी दुनिया में वेलेंटाइन डे धूमधाम से मनाया गया। वेलेंटाइन की बहार हर जगह दिखाई दी। इस दौरान पश्चिम बंगाल में कुछ ऐसा हुआ कि सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। राज्य के पूर्वी मिदनापुर जिले पटाशपुर में 14 फरवरी को एक पति ने अपनी ही पत्नी का गला रेट दिया। उसकी हैवानियत यही तक नहीं रुकी। गला रेतने के बाद वह कटा हुआ सिर लेकर गली-मोहल्ले में घूमने लगा।

पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर घूमता रहा

जानकारी के अनुसार, गौतम सुचेत नामक व्यक्ति ने बुधवार को अपनी पत्नी फूलरानी का सिर काटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह कटा हुआ सिर लेकर घर से बाहर आ गया और इलाके में घूमता रहा। लोगों ने जब यह भयावह दृश्य देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

दृश्य देखकर उड़ गए लोगों के होश 

इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर चाय की दुकान पर गया। यह वह बेंच पर बैठ गया और एकतरफ उसने सिर रखा और दूसरी तरफ हथियार रख लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसकी हिंसा देखकर किसी को भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, तब जाकर पटाशपुर थाने की पुलिस मौके पर आई और उसे गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को था पत्नी के किसी से अवैध संबंध का शक

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू की, जिसमें आरोपी ने बताया कि उसके और उसकी पत्नी के बीच में कुछ समय से झगड़ा चल रहा था। उसे शक था कि उसका किसी और व्यक्ति के साथ अवैध संबंध चल रहा है। इसी वजह से उसने अपनी पत्नी का गला रेट दिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोप के माता-पिता को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।