1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल: बांग्लादेशी महिला ने ट्रेन में दिया बच्ची को जन्म, रेलवे ने रेल रुकवाकर अस्पताल पहुंचाया

बंगाल: बांग्लादेशी महिला ने ट्रेन में दिया बच्ची को जन्म, रेलवे ने रेल रुकवाकर अस्पताल पहुंचाया

 Published : Jul 24, 2023 08:54 pm IST,  Updated : Jul 24, 2023 08:54 pm IST

बांग्लादेश के सतखिरा जिले की रहने वाली मंजिला खातून और उनके पति रियाज उल गाजी इलाज के लिए मुंबई गए थे और वहां से आ रहे थे। पश्चिम बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर स्टेशन से ट्रेन रवाना होने के बाद महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

ट्रेन बगनान पहुंचने...- India TV Hindi
ट्रेन बगनान पहुंचने के बाद महिला और नवजात बच्ची को स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया Image Source : FILE PHOTO

हावड़ा (पश्चिम बंगाल): रेलवे ने लंबी दूरी की एक ट्रेन के अंदर बच्ची को जन्म देने वाली बांग्लादेशी महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक गैर-निर्धारित स्टेशन पर रेल रूकवाई। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित अधिकारियों के निर्देश पर, मुंबई-हावड़ा मेल शनिवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के तहत बगनान स्टेशन पर रोक दी गई। रेलवे पुलिस बल (RPF) के एक अधिकारी ने बताया कि रेलवे अधिकारियों और दैनिक यात्री संघ की मदद से स्टेशन के बाहर एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई और ट्रेन बगनान पहुंचने के बाद महिला और नवजात बच्ची को स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया।

अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेश के सतखिरा जिले की रहने वाली मंजिला खातून और उनके पति रियाज उल गाजी इलाज के लिए मुंबई गए थे और वहां से आ रहे थे। पश्चिम बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर स्टेशन से ट्रेन रवाना होने के बाद महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ट्रेन के यात्रियों से यह पता चलने के बाद कि महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है, टिकट जांचकर्ता ने संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

नर्सिंग होम के एक अधिकारी ने कहा, "महिला और उसके बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर बताई गई है। बाद में, उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया क्योंकि बच्ची समय से पहले पैदा हुई थी।" बागनान स्टेशन के एक रेलवे अधिकारी ने कहा, "ट्रेन को गैर-निर्धारित स्टेशन पर रोकने का निर्णय मानवीय आधार पर लिया गया।"

(इनपुट- भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।