1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. KKR से बांग्लादेशी खिलाड़ी को निकाले जाने पर भड़के TMC के सांसद, बोले- 'बांग्लादेश की राजनीतिक स्थिति चाहे जो भी हो, उसे...'

KKR से बांग्लादेशी खिलाड़ी को निकाले जाने पर भड़के TMC के सांसद, बोले- 'बांग्लादेश की राजनीतिक स्थिति चाहे जो भी हो, उसे...'

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jan 05, 2026 06:52 am IST,  Updated : Jan 05, 2026 07:01 am IST

IPL की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइड राइडर्स ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर कर दिया है। ऐसा बीसीसीआई के निर्देश पर किया गया है। इस मुद्दे पर अब अलग-अलग तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

mustafizur rahman ipl india saugata roy- India TV Hindi
IPL से बाहर हुए मुस्तफिजुर रहमान। Image Source : AP/PTI

बांग्लादेश में भारत विरोधी कार्य लगातार चरम पर हैं। इस बीच IPL की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को बाहर किए जाने को लेकर काफी विवाद हो रहा है। कई लोग इस बात का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं जिनका मानना है कि खेल और राजनीति को अलग कर के रखना चाहिए। अब इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि खेल और राजनीति को आपस में नहीं मिलाना चाहिए।

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, मुस्तफिजुर रहमान जो कि बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हैं उन्हें, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने टीम से बाहर कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई के निर्देश के बाद KKR ने ये फैसला किया है। मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने का फैसला भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते राजनयिक तनाव को देखते हुए उठाया गया है। आपको बता दें कि बीते साल 16 दिसंबर को हुए ऑक्शन में KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था।

सौगत रॉय ने क्या कहा?

इस पूरे विवाद को लेकर पूछे जाने पर पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत रॉय ने कहा- “मैं राजनीति को खेल से जोड़ने का समर्थन नहीं करता। केकेआर दुनिया भर से खिलाड़ी चुनती है, तो अगर वह किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी को चुनती है तो इससे क्या फर्क पड़ता है? बांग्लादेश की राजनीतिक स्थिति चाहे जो भी हो, उसे राजनीतिक रूप से सुलझाया जाना चाहिए और क्रिकेट को इसमें घसीटना नहीं चाहिए। राजनीति को खेल से जोड़ना सही नहीं है।” (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- IPL से बाहर होने पर आया मुस्तफिजुर रहमान का पहला बयान, कहा - आप क्या कर सकते हैं?

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को लगेगा ICC से भी झटका, भारत में ही खेलने होंगे टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले, जानें वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।