1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ऑस्ट्रेलिया में शार्क ने महिला को मगरमच्छों से भरे पानी में खींचा, जानें फिर क्या हुआ

ऑस्ट्रेलिया में शार्क ने महिला को मगरमच्छों से भरे पानी में खींचा, जानें फिर क्या हुआ

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 01, 2018 05:15 pm IST,  Updated : Jul 01, 2018 05:15 pm IST

ऑस्ट्रेलिया में एक महिला को शार्क ने हमला करके मगरमच्छों से भरे पानी में खींच लिया। हालांकि महिला की किस्मत अच्छी रही कि उनके दोस्तों ने तुरंत उन्हें ऊपर खींच लिया...

Australia: Shark pulls woman overboard by biting finger | Pixabay Representational Image- India TV Hindi
Australia: Shark pulls woman overboard by biting finger | Pixabay Representational Image

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया में एक महिला को शार्क ने हमला करके मगरमच्छों से भरे पानी में खींच लिया। हालांकि महिला की किस्मत अच्छी रही कि उनके दोस्तों ने तुरंत उन्हें ऊपर खींच लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेलिसा ब्रूनिंग नाम की यह महिला उत्तर-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में अपनी नाव से लटककर शार्क को कुछ खिलाने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान 6 फीट से भी ज्यादा लंबी शार्क ने उनकी एक अंगुली काटकर उन्हें जख्मी कर दिया और मगरमच्छों से भरे पानी में खींच लिया। 

मेलिसा ब्रूनिंग नाम की इस महिला ने बताया कि जब वह पर्थ के उत्तर में करीब 2,500 किलोमीटर दूर सुदूर किंबरले क्षेत्र में एक छोटी नौका पर थीं तो उन्होंने गहरे पीले रंग की 4 शार्कों को नौका के पिछले हिस्से से लटक कर हाथ से खाना खिलाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि 6.6 फुट के शार्क ने उनकी दाईं तर्जनी अंगुली पर हमला किया। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि शार्क मेरी तरह ही हैरान रह गई थी। यह बहुत तनाव का पल था और ऐसा लगा कि वह मेरी हड्डियों को चबा जाएगी।’

मई के आखिर में हुई इस घटना के बारे में मेलिसा ने कहा, ‘मुझे लगा कि मैंने अपनी अंगुली खो दी, मेरी अंगुली चली गई।’ नौका दल के सामने ही शार्क ने मेलिसा को पानी में खींच लिया, लेकिन वह खुशकिस्मत रहीं कि उनके दोस्तों ने उन्हें तुरंत पानी से बाहर निकाल लिया। हालांकि इस दुर्घटना में मेलिसा को अच्छी-खासी चोटें आईं। मेलिसा को डुगोंग खाड़ी के जिस पानी में शार्क ने खींचा था, वहां मगरमच्छों की संख्या अच्छी-खासी बताई जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश