Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. पराग्वे में सुरंग खोदकर जेल से भाग निकले ‘बेहद खतरनाक’ 76 कैदी, तलाश जारी

पराग्वे में सुरंग खोदकर जेल से भाग निकले ‘बेहद खतरनाक’ 76 कैदी, तलाश जारी

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Jan 20, 2020 10:07 am IST, Updated : Jan 20, 2020 10:07 am IST

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेल के निदेशक को बर्खास्त कर दिया गया है और कई सुरक्षाकर्मियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Pedro Juan Caballero prison, Paraguay prison, 75 flee from Paraguay prison- India TV Hindi
Drug cartel members tunnel way out of Pedro Juan Caballero prison in Paraguay | Pixabay Representational

असंशियन: दक्षिण अमेरिकी देश पराग्वे की एक जेल से रविवार को 76 ‘बेहद खतरनाक’ कैदी भाग गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेल से भागने वाले अधिकांश कैदी नशीले पदार्थों एवं हथियार की तस्करी करने वाले ब्राजील के गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस की प्रवक्ता एलीना एंद्रादा ने बताया कि ब्राजील की सीमा के पास स्थित पेड्रो जुआन कैबलेरो शहर की जेल में इन बेहद खतरनाक कैदियों ने एक सुरंग बनाई थी जिससे होकर वे जेल से भाग गए। इनमें ब्राजील और पराग्वे दोनों के कैदी हैं।

उन्होंने कहा, ‘हमारे सबसे काबिल कर्मी कैदियों को पकड़ने के लिए सीमा पर गए है।’ अधिकारियों ने बताया कि कुल 76 कैदी जेल से भाग गए हैं, जिनमें से 40 ब्राजील और 36 पराग्वे के नागरिक हैं। न्याय मंत्री सेसिलिया पेरेज ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कैदियों को सुरंग बनाने में ‘कई सप्ताह’ का समय लगा होगा। उन्होंने कहा कि यह मानना बेहद मुश्किल है कि इस दौरान किसी ने भी उन्हें सुरंग खोदते हुए नहीं देखा होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेल के निदेशक को बर्खास्त कर दिया गया है और कई सुरक्षाकर्मियों को भी गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों का मानना है कि भागे हुए कैदी अभी भी पराग्वे की सीमा में ही हैं और उन्हें पकड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया है। बताया जा रहा है कि जेल से भागे कैदियों में अधिकतर ‘फर्स्ट कैपिटल कमांड’ गिरोह के सदस्य थे, जो ब्राजील के सबसे ताकतवर गिरोहों में से एक है। इस हथियारों और ड्रग की तस्करी से जुड़े सबसे खतरनाक गिरोहों में से एक माना जाता है।

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement