1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. नवाज शरीफ को बताऊंगा कि मोदी को कैसे जवाब देना है: इमरान खान

नवाज शरीफ को बताऊंगा कि मोदी को कैसे जवाब देना है: इमरान खान

 Written By: IANS
 Published : Sep 29, 2016 09:10 pm IST,  Updated : Sep 29, 2016 10:40 pm IST

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों पर भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे के बाद पाकिस्तान में विपक्ष के नेता इमरान खान ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बताएंगे कि इस तरह के हमलों पर कैसी प्रतिक्रिया देनी है।

Imran Khan | File Photo: AP- India TV Hindi
Imran Khan | File Photo: AP

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों पर भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे के बाद पाकिस्तान में विपक्ष के नेता इमरान खान ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बताएंगे कि इस तरह के हमलों पर कैसी प्रतिक्रिया देनी है। इमरान ने कहा, ‘शुरुआत में तो मुझे नवाज शरीफ को एक मैसेज देना था, लेकिन कल यानी कि शुक्रवार को मैं मोदी को भी एक मैसेज दूंगा।’

Also read:

खान ने लोगों से एक मार्च में हिस्सा लेने की भी अपील की। उन्होंने कहा, ‘एकता दर्शाने के लिए पाकिस्तान के तमाम लोगों को मार्च में हिस्सा लेना चाहिए। मैं नवाज शरीफ को बताऊंगा कि मोदी को कैसे जवाब देना है।’ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख ने नवाज शरीफ की शासन में विफलता की ओर इशारा करते हुए कहा कि सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Also read:

भारतीय सेना ने पाकिस्तान से लगी नियंत्रण रेखा के पास PoK में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों पर बड़ा हमला किया। इस हमले में लगभग 35 आतंकियों और 2 पाकिस्तनी सैनिकों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, पाकिस्तान ने सर्जिकल स्ट्राइक के भारत के दावे को खारिज किया है, लेकिन पुष्टि की है कि नियंत्रण रेखा पर गुरुवार को भारतीय सेना की गोलीबारी में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश