1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. यहां बच्चे खेलते हैं कटे हुए सिर से फुटबॉल!

यहां बच्चे खेलते हैं कटे हुए सिर से फुटबॉल!

 Published : Mar 07, 2016 10:14 am IST,  Updated : Mar 22, 2016 09:17 am IST

आतंकी संगठन आईएसआईएस ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी हैं। पत्रकारों और निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या करने वाले आईएस ने अब अपनी बर्बरता का नया नमूना पेश किया है। ये रक्तपिपाशु आतंकवादी अब बच्चों को भी दरिंदगी सिखा रहे हैं।

football- India TV Hindi
football

नई दिल्ली: आतंकी संगठन आईएसआईएस ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी हैं। पत्रकारों और निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या करने वाले आईएस ने अब अपनी बर्बरता का नया नमूना पेश किया है। ये रक्तपिपाशु आतंकवादी अब बच्चों को भी दरिंदगी सिखा रहे हैं।

दरअसल, आईएसआईएस ने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें एक पिता अपने दुधमुंहे बच्चे को कटे हुए सिर से फुटबॉल खेलवा रहा है। मिलिट्री कैप पहने इस शख्स को इस्लामिक स्टेट का एक समर्थक माना जा रहा है, जोकि तस्वीर में मुस्कराता हुआ नजर आ रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह तस्वीर कुछ दिन पुरानी है, जिसमें एक मासूम को फुटबॉल खेलते दिखाया गया। कहा जा रहा है कि यह सिर उस कैदी का हो सकती है, जिसका आईएसआईएस आतंकियों ने सरेआम सिर कलम कर दिया था। हालांकि, सिर की हालात इतनी बिगड़ चुकी है कि उसका पता लगाना मुश्किल हो रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस शख्स की नृशंस हत्या से पहले आतंकियों ने उसके सिर व चेहरे पर धारदार हथियार से प्रहार किया होगा। आईएस के सीरियाई सपोर्टरो के समूह 'रक्का इज बीइंग स्लाउटर्ड साइलेंटली' के मिनी स्कूल ऑफ जिहाद की तस्वीरें पोस्ट करने के कुछ ही घंटों बाद ये नई तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में कई लोगों को सिर कलम करते हुए दिखाया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश