1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. पैसों की कमी के चलते ISIS अपने घायल लड़ाकों को मार कर बेच रहा है उनके अंग: रिपोर्ट

पैसों की कमी के चलते ISIS अपने घायल लड़ाकों को मार कर बेच रहा है उनके अंग: रिपोर्ट

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 21, 2016 11:23 am IST,  Updated : Apr 21, 2016 11:23 am IST

धन की कमी से जूझ रहा आतंकी संगठन ISIS अपने घायल लड़ाकों को जान से मार रहा है, ताकि उनके अंग निकालकर विदेशों में अवैध तरीके से बेचे जा सकें।

isis- India TV Hindi
isis

काहिरा: धन की कमी से जूझ रहा आतंकी संगठन ISIS अपने घायल लड़ाकों को जान से मार रहा है, ताकि उनके अंग निकालकर विदेशों में अवैध तरीके से बेचे जा सकें।

अरबी भाषा के अखबार अल-सबाह ने इराकी शहर मोसुल में एक अज्ञात सूत्र के हवाले से एक खबर में कहा, 'डॉक्टरों को एक जख्मी आईएसआईएल आतंकवादी के शरीर के अंग निकालने के लिए धमकाया गया।'

इरानी न्यूज एजेंसी फार्स की खबर के अनुसार, संगठन के आतंकवादियों को मोसुल के दक्षिणी हिस्से में नुकसान के बाद बजट कम पड़ने लगा है और इस वजह से वे खबरों के मुताबिक अपने उन आतंकियों को ही मार रहे हैं, जो घायल हो चुके हैं। ऐसा उनके दिल और गुर्दे निकालकर उन्हें बेचने के लिए किया जा रहा है।

अखबार के अनुसार आईएसआईएस मोसुल की जेलों में कैदियों को रक्तदान करने के लिए मजबूर करता है और उनकी मौत की सजा को टालने का प्रयास करता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा उनके खून का फायदा उठाया जा सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश