1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. मध्य अमेरिका में चक्रवाती तूफान नेट ने बरपाया कहर, 20 की मौत, कई लापता

मध्य अमेरिका में चक्रवाती तूफान नेट ने बरपाया कहर, 20 की मौत, कई लापता

 Reported By: IANS
 Published : Oct 06, 2017 08:42 pm IST,  Updated : Oct 06, 2017 08:42 pm IST

मध्य अमेरिकी देशों कोस्टा रिका, निकरागुआ और होंडुरास में चक्रवाती तूफान नेट के बरपाए कहर में 20 लोगों की मौत हो गई...

Tropical Storm Nate- India TV Hindi
Tropical Storm Nate | AP Photo

वॉशिंगटन: मध्य अमेरिकी देशों कोस्टा रिका, निकरागुआ और होंडुरास में चक्रवाती तूफान नेट के बरपाए कहर में 20 लोगों की मौत हो गई। तूफान के इस सप्ताह के अंत तक अमेरिका में दस्तक देने की संभावना है। राष्ट्रीय तूफान केंद्र (NHC) ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि तूफान के चलते कोस्टारिका में 6 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं निकरागुआ में 11 लोगों की मौत हुई है। होंडुरास में 3 लोगों की मौत हुई और कई लोगों के लापता होने की खबर है। कोस्टा रिका में करीब 400,000 लोग पीने के पानी की कमी से जूझ रहे हैं और हजारों लोग आश्रय स्थलों में सो रहे हैं।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में शुक्रवार को मेक्सिको के युकातान प्रायद्वीप पर तूफना के आने की और 20 सेंटीमीटर बारिश होने की संभावना जताई है। एक NHC सलाहकार ने कहा कि लुइसियाना, मिसिसिपी और अलबामा के तटीय इलाकों के लिए चेतावनी जारी की गई है। वहां तूफान के श्रेणी-1 के तौर पर शनिवार देर शाम या रविवार तड़के पहुंचने की संभावना है। वहीं, तूफान के दस्तक देने की संभवाना के चलते गुरुवार शाम को न्यू ओर्लियंस के महापौर मिच लैंड्रियू ने राज्य में आपात स्थिति की घोषणा कर दी है और निवासियों को पूरे सप्ताहांत तक वहीं रहने की सलाह दी है।

तूफान के फ्लोरिडा पैनहेंडल के एक छोटे से हिस्से में दस्तक देने की भी संभावना है। सुरक्षा एवं पर्यावरण निदेशालय के अनुसार, मेक्सिको की खाड़ी में काम कर रहीं तेल और गैस कंपनियों के संचालक वहां से अपने कर्मचारियों को हटा रहे हैं, जहां से होकर तूफान गुजर सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश