1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. Operation Ganga: 90 फ्लाइट्स ने भरी उड़ान, यूक्रेन से 22500 छात्रों की हुई भारत वापसी

Operation Ganga: 90 फ्लाइट्स ने भरी उड़ान, यूक्रेन से 22500 छात्रों की हुई भारत वापसी

 Published : Mar 15, 2022 05:28 pm IST,  Updated : Mar 15, 2022 05:28 pm IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि गंभीर संघर्ष से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद हमने सुनिश्चित किया कि लगभग 22,500 भारतीय नागरिक सुरक्षित भारत लौट पाएं।

russia ukraine, Russia, ukraine- India TV Hindi
Budapest: Indian nationals hold the tricolour before boarding a special Air India flight, evacuating Indians from war-torn Image Source : PTI

Highlights

  • Operation Ganga से 22,500 भारतीय नागरिक सुरक्षित भारत लौट पाएं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इसके लिए रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपतियों से बात कर रास्ता निकाला
  • ‘‘ऑपरेशन गंगा’’ अब तक चलाए गए चुनौतीपूर्ण निकासी अभियानों में से एक था

कीव/नई दिल्ली: यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग 20वें दिन हो गए. जंग के दौरान यूक्रेन में मानवीय संकट पैदा कर दिया है। लोग दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। यूक्रेन में कइयों का आशियाना छिन चुका है। ऐसे में युद्धग्रस्त देश में फंसे 22 हजार से ज्यादा भारतीयों को ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत स्वदेश वापस लाया गया है। मंगलवार राज्यसभा में भारतीयों को सुरक्षित निकाले जाने के मुद्दों पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपना बयान दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने की पहल

राज्यसभा में एस जयशंकर कहा की प्रधानमंत्री नें यूक्रेन की स्थिति की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इसके लिए रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपतियों से बात कर रास्ता निकाला।प्रधानमंत्री ने युद्धग्रस्त देश में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से दो से तीन मौकों पर बातचीत की थी।

22,500 भारतीय नागरिक सुरक्षित भारत लौट

राज्यसभा में जयशंकर कहा चुनौतियों के बावजूद हमने सुनिश्चित किया कि लगभग 22,500 भारतीय नागरिक सुरक्षित भारत लौट पाएं। राज्यसभा में यूक्रेन की स्थिति और उसका भारत पर प्रभाव पर एक बयान देते हुए जयशंकर ने यह भी कहा युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित निकाले जाने के लिए चलाया गया ‘‘ऑपरेशन गंगा’’ अब तक चलाए गए चुनौतीपूर्ण निकासी अभियानों में से एक था। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश