1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. गाजा में युद्ध विराम लागू होने के बाद इजरायली सेना ने लोगों को दिया ये बड़ा संदेश, नहीं माने तो जा सकती है जान

गाजा में युद्ध विराम लागू होने के बाद इजरायली सेना ने लोगों को दिया ये बड़ा संदेश, नहीं माने तो जा सकती है जान

 Published : Nov 24, 2023 01:38 pm IST,  Updated : Nov 24, 2023 01:38 pm IST

इजरायल-हमास के बीच 4 दिनों का युद्ध विराम लागू होने के बाद आइडीएफ ने बड़ा संदेश जारी किया है। इसके तहत गाजा में लोगों को दक्षिण की ओर ही रहने का निर्देश दिया गया है। उत्तर की ओर आने से पूरी तरह मनाही है। क्योंकि युद्ध अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

इजरायली सेना (प्रतीकात्मक)- India TV Hindi
इजरायली सेना (प्रतीकात्मक) Image Source : AP

गाजा में आज सुबह 7 बजे से युद्ध विराम लागू होने के बाद इजरायली सेना ने स्थानीय लोगों के लिए बड़ा संदेश जारी किया है। इजरायली सेना के निर्देशों का पालन नहीं करने वालों की जान खतरे में पड़ सकती है।अरब मीडिया के लिए आइडीएफ प्रवक्ता का यह महत्वपूर्ण संदेश एक्स पर शेयर किया गया है। इसमें इजरायली सेना का प्रवक्ता यह कहता हुआ नजर आ रहा है कि गाजा के नागरिकों के लिए: ''युद्ध अभी ख़त्म नहीं हुआ है। मानवीय ठहराव अस्थाई है। इसलिए निर्देशों को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतें।

इजरायली सेना ने लोगों के लिए जारी किए गए संदेश में कहा है कि उत्तरी गाजा पट्टी एक खतरनाक युद्ध क्षेत्र है और इसके उत्तर की ओर जाना वर्जित है। अपनी सुरक्षा के लिए आपको दक्षिण में मानवीय क्षेत्र में रहना चाहिए। गाजा पट्टी के उत्तर से दक्षिण की ओर केवल सलाह अल-दीन रोड के माध्यम से जाना संभव है। जबकि गाजा पट्टी के दक्षिण से उत्तर की ओर निवासियों की आवाजाही की अनुमति नहीं है और यह खतरनाक है।” ऐसा करने पर लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ सकता है। 

दक्षिण गाजा में इजरायल ने दी मानवीय सहायता की अनुमति

अमेरिका, कतर और मिस्र की मध्यस्थता के बाद बनी सहमति के अनुसार आज सुबह इजरायली सेना की अनुमति से दक्षिणी गाजा में नामित राफा क्रॉसिंग के माध्यम से ईंधन और रसोईं गैस के 4-4 टैंकर आवश्यक मानवीय बुनियादी ढांचे के संचालन के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता संगठनों को स्थानांतरित किए गए। इसे इजरायली सरकार ने बंधकों की रिहाई के लिए रोक और रूपरेखा के हिस्से के रूप में मंजूरी दे दी है। 

यह भी पढ़ें

इजरायल-हमास युद्ध अल्प विराम आज से हुआ प्रभावी, पहले दिन रिहा होंगे इतने बंधक

Israel Hamas War का 49वां दिन: IDF ने हमास नौसैनिक बलों के कमांडर अमर अबू जलालाह को मार गिराया, समुद्री हमले करने में था माहिर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश