1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. माली के सैन्य ठिकानों पर हमला, करीब 6 सैनिकों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

माली के सैन्य ठिकानों पर हमला, करीब 6 सैनिकों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 25, 2022 08:50 am IST,  Updated : Apr 25, 2022 08:50 am IST

 पश्चिमी अफ्रीकी देश माली में रविवार को तीन सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हमलों में करीब छह सैनिकों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। 

Attack on military bases in Mali- India TV Hindi
Attack on military bases in Mali Image Source : FILE PHOTO

बमाको: पश्चिमी अफ्रीकी देश माली में रविवार को तीन सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हमलों में करीब छह सैनिकों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। माली की सेना ने यह जानकारी दी। माली की सेना ने एक ट्वीट में कहा कि विशाल रेगिस्तानी देश के तीन केंद्रीय शहरों सेवरे, नियोनो और बाफो में एक साथ हमले हो रहे हैं। अब तक किसी भी संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

गौरतलब है कि आतंकवादी संगठन अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़ी हिंसा ने माली को पिछले आठ वर्षों के दौरान तबाह कर दिया है। 2020 में सत्ता पर काबिज होने वाली सैन्य सरकार हिंसा को रोकने में संघर्ष कर रही है। 

माली करीब 2.1 करोड़ की आबादी वाला एक गरीब देश है। 2012 में उभरे जिहादी विद्रोह को रोकने के लिए माली संघर्ष कर रहा है। अभी हाल ही में माली की सेना ने एक सैन्य ऑपरेशन में 203 आतंकियों को मार गिराया था। ये ऑपरेशन देश के केंद्र में स्थित सालेह राज्य में चलाया गया था। 

बता दें, माली में विद्रोही समूहों की संख्या काफी है। सेना और इन विद्रोही समुहों के बीच अकसर मुठभेड़ होती रहती है। इस संघर्ष में हज़ारों सैनिक और नागरिक मारे गए हैं। सेना भी विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई करती रहती है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को चेतावनी दी थी कि माली के आंकवाद विरोधी प्रयासों से माली के नागरिकों के लिए विनाशकारी परिणाम होंगे। देश में हिंसा में वृद्धि देखी गई है। हिंसा से बचने के लिए काफी संख्या में लोग माली से भागकर नाइजर पहुंचे हैं।    

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश