1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. US-Iran Ceasefire: ईरान की धमकी पर ट्रंप का बड़ा बयान, 'वे तो बिलबिला रहे, देखता हूं कब तक टिक पाते हैं'

US-Iran Ceasefire: ईरान की धमकी पर ट्रंप का बड़ा बयान, 'वे तो बिलबिला रहे, देखता हूं कब तक टिक पाते हैं'

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : May 01, 2026 07:22 am IST,  Updated : May 01, 2026 07:40 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की धमकी के बाद कटाक्ष किया है और कहा है, वे तो हमारे साथ डील के लिए कब से बेताब हैं। देखता हूं ये देश कितने दिन टिक पाता है। जानें ट्रंप ने और क्या क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप Image Source : PTI

ईरान के सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई ने गुरुवार को बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने सख्त लहजे में कहा, ईरान अपनी परमाणु और मिसाइल क्षमताओं की रक्षा करेगा। इससे पहले ईरान ने धमकी भरा बयान दिया था, इस बार अगर हमला हुआ तो हम ऐसा जवाब देंगे कि दुश्मनों को हार्ट अटैक आ जाएगा। इसके बाद  ईरान के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "सैन्य अभियान के बावजूद, मैं इसे युद्ध नहीं कहता, ईरान समझौता करने के लिए बेताब है, उनकी नौसेना, उनकी वायु सेना और व्यावहारिक रूप से हर तरह का उपकरण नष्ट हो चुका है। उनके ड्रोन कारखाने लगभग 82% ठप हो चुके हैं। वे तो हर हाल में समझौता करना चाहते हैं।

कुछ भी कर लें, उन्हें परमाणु बम तो नहीं मिला

ट्रंप ने कहा, हमने उनकी परमाणु क्षमता को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। और इसलिए उन्हें परमाणु बम नहीं मिला। ईरानी शासन के बारे में ट्रंप कहते हैं, "उन्होंने 42,000 लोगों को मार डाला और मैं किसी न किसी तरह से उस देश को बचाने की कोशिश कर रहा हूं। यह एक क्रूर समूह है, लेकिन हमने उन्हें तबाह कर दिया है, और उनकी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो गई है, इसलिए हम देखेंगे कि वे कब तक टिक पाते हैं। 


ईरान ने दी थी धमकी

अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल युद्ध तो थमा हुआ है लेकिन अभी भी दोनों देशों के बीच स्थायी सीजफायर को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। डोनाल्ड ट्रंप और ईरान दोनों अपनी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। तेहरान के हॉर्मुज खोलने वाले प्रस्ताव को खारिज करने से तनाव और बढ़ गया है। इस बीच ईरान अपने ऊपर हमले के अंदेशे को लेकर बड़ी धमकी दी है और कहा है,  हमारे पास अब ऐसे नए हथियार हैं इससे दुश्मनों को 'हार्ट अटैक' आ सकता है।

ये भी पढ़ें:

मुज्तबा खामेनेई का ट्रंप को जवाब, कहा- 'ईरान करेगा परमाणु और मिसाइल क्षमताओं की रक्षा'

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो...ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश