1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इजरायल ने दक्षिण लेबनान में ड्रोन से किया मिसाइल हमला, एल्युमीनियम संयंत्र तबाह

इजरायल ने दक्षिण लेबनान में ड्रोन से किया मिसाइल हमला, एल्युमीनियम संयंत्र तबाह

 Published : Nov 18, 2023 06:18 pm IST,  Updated : Nov 18, 2023 06:18 pm IST

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में बड़ा मिसाइल हमला किया है। ये हमला इजरायली सेना ने ड्रोन के जरिये किया है। हमला इतना अधिक घातक था कि लेबनान का एल्युमीनियम संयंत्र तबाह हो गया। लेबनान पर हमले के बाद इजरायली सेना ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान पर किया बड़ा हमला (फाइल)- India TV Hindi
इजरायल ने दक्षिणी लेबनान पर किया बड़ा हमला (फाइल) Image Source : AP

हिजबुल्ला के हमलों का जवाब देने के लिए इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान पर सबसे बड़ा मिसाइल हमला किया है। ड्रोन के जरिये किए गए इस मिसाइल हमले से लेबनान के एक एल्युमीनियम संयंत्र भी तबाह हो गया है। बताया जा रहा है कि एक ड्रोन ने शनिवार तड़के दक्षिणी लेबनान के शहर नबातियेह के बाहरी इलाके में एक एल्युमीनियम संयंत्र पर ताबड़तोड़ दो मिसाइलें दागीं, जिससे आग लग गई और व्यापक क्षति हुई।
 
नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए) ने यह जानकारी दी। हमले में किसी के हताहत होने के संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की गई हैं। 2006 में इजराइल और लेबनान के उग्रवादी समूह हिजबुल्ला के बीच 34 दिनों के युद्ध के बाद सीमा से दूर तॉल गांव के पास हुआ इजराइली हमला इस क्षेत्र पर होने वाला पहला ऐसा हमला है। एनएनए ने कहा कि दमकलकर्मी और एंबुलेंस इलाके में पहुंचे। कुछ पत्रकारों ने घटनास्थल पर जाने का प्रयास किया, लेकिन हिज्बुल्ला के सदस्यों ने उन्हें रोक दिया।

हिजबुल्ला के ठिकानों को ठिकाने लगा रहा इजरायल

लेबनान के एल्युमीनियम संयंत्र पर हमले को लेकर इजरायली सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई, लेकिन यह कहा गया कि इजरायली सेना वर्तमान में हिज्बुल्ला के ठिकानों पर हमले कर रही है। इससे पहले, हिजबुल्ला ने एक बयान में कहा कि उसके लड़ाकों ने लेबनान के ऊपर उड़ रहे इजरायली ‘एल्बिट हर्मीस 450 ड्रोन’ की ओर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागी। शुक्रवार को हिजबुल्ला ने कहा था कि उसके लड़ाकों ने सीमा पर इजरायली चौकियों पर कई हमले किए हैं। (एपी) 

यह भी पढ़ें

हमास आतंकियों ने स्कूल को बना रखा था हथियारों का अड्डा, IDF ने जारी किया होश उड़ाने वाला वीडियो

इजरायल-हमास युद्ध का 43 वां दिन: गाजा के बाद वेस्ट बैंक में IDF का धावा, 3 चरमपंथियों समेत 5 को उतारा मौत के घाट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश