Mexican Drug Lords: मेक्सिको के सबसे बड़े ड्रग माफिया एल मेंचो को वहां की सेना ने मौत के घाट उतार दिया है। एल मेंचो की मौत के बाद मेक्सिको के कई राज्यों में हालात बिगड़ते हुए नजर आए हैं। एल मेंचो की मौत से जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) के सदस्य भड़क गए हैं और पूरे मेक्सिको में आतंक मचा दिया है। इस दौरान हुई हिंसा में सड़कों को ब्लॉक कर दिया गया, बसों और दुकानों में आग लगा दी गई। स्कूल बंद कर लिए गए हैं और लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की गई है। एल मेंचो की मौत ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि एल मेंचो अकेला नहीं था, मेक्सिको में खूंखार ड्रग लॉर्ड्स की लंबी फेहरिस्त है।
ड्रग लॉर्ड कौन होता है?
ड्रग लॉर्ड्स के बारे में जानने से पहले चलिए यह जानते हैं कि ड्रग लॉर्ड क्या होता है। ड्रग लॉर्ड एक ऐसा शक्तिशाली अपराधी सरगना या बॉस होता है, जो अवैध ड्रग्स की तस्करी, उत्पादन और वितरण के बड़े नेटवर्क का नेतृत्व करता है। ये लोग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रग व्यापार को नियंत्रित करते हैं और अरबों का मुनाफा कमाते हैं। ये अक्सर हिंसा, हत्या, अपहरण जैसी गतिविधियों में शामिल होते हैं। जब कई स्वतंत्र ड्रग लॉर्ड्स या गिरोह आपस में मिलकर मुनाफा बढ़ाने और बाजार पर कब्जा करने के लिए सहयोग करते हैं, तो वो एक बड़ा संगठित गिरोह बनाते हैं, जिसे ड्रग कार्टेल कहते हैं। चलिए अब आपको 5 बड़े ड्रग माफिया के बारे में बताते हैं।
इवान आर्किवाल्डो गुजमैन सालाजार और जीसस अल्फ्रेडो गुजमैन सालाजार
ये दोनों भाई जोकिन 'एल चापो' गुजमैन के बेटे हैं। माना जाता है कि अपने पिता के जेल में जाने के बाद ये सिनालोआ कार्टेल की लीडरशिप को संभालते हैं। इन पर फेंटानिल और अन्य ड्रग्स की तस्करी के बड़े ऑपरेशन चलाने का आरोप है। अमेरिका ने इनमें से प्रत्येक पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया है। ये अभी भी फरार हैं और सिनालोआ कार्टेल के प्रमुख फ्यूजिटिव्स में गिने जाते हैं।
जुआन जोस एस्परागोजा मोरेनो
जुआन जोस एस्परागोजा मोरेनो को एल अज़ुल के नाम से भी जाना जाता है। एस्परागोजा का नाम लंबे समय से सिनालोआ कार्टेल और पहले ग्वाडलहारा और जुआरेज कार्टेल से जुड़ा रहा है। इस पर अमेरिका में बड़े पैमाने पर मारिजुआना इंपोर्ट करने का आरोप है। एल अज़ुल का नाम 2002 में अमेरिका की 'किंगपिन लिस्ट' में शामिल किया गया था। 2014 में हार्ट अटैक से मौत की खबरें आई थीं, लेकिन अमेरिकी अधिकारी आज भी इसे वांछित मानते हैं। अमेरिका ने इनमें से प्रत्येक पर 5 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया है।
जुआन रेयेस मेजिया-गोंजालेज
गल्फ कार्टेल के लिए एक मुख्य मददगार, मेजिया-गोंजालेज पर सेंट्रल और साउथ अमेरिका से मेक्सिको और न्यूवो लारेडो और रेनोसा जैसे बॉर्डर शहरों में कोकीन शिपमेंट को कोऑर्डिनेट करने का आरोप है। अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट ने इसके बारे में जानकारी देने पर 5 मिलियन डॉलर का इनाम रखा है।
फॉस्टो इसिड्रो मेजा फ्लोरेस
फॉस्टो इसिड्रो मेजा फ्लोरेस को 'चापो इसिड्रो' के नाम से भी जाना जाता है। मेजा फ्लोरेस मेजा-फ्लोरेस ट्रांसनेशनल क्रिमिनल ऑर्गनाइजेशन को लीड करता है। पर ड्रग रूट्स और प्रोडक्शन साइट्स पर कंट्रोल के लिए हिंसा, बंदूकबाजी, अपहरण, टॉर्चर और जबरन वसूली के आरोप हैं। हाल ही में इसका नाम FBI की "Ten Most Wanted Fugitives" लिस्ट में शामिल किया गया है। अमेरिका इसे बारे में भी जानकारी देने पर 5 से 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया है।
एडगार्डो लेवा-एस्कैंडन
एडगार्डो लेवा-एस्कैंडन अरेलानो-फेलिक्स ऑर्गनाइजेशन (टिजुआना कार्टेल) का पुराना सदस्य है। कार्टेल के लिए स्नाइपर और हथियार सप्लायर के रूप में काम करता था। 2006 में लीडर जेवियर अरेलानो-फेलिक्स के पकड़े जाने के बाद गायब हो गया, अभी भी फरार है। अमेरिका इसके बारे में जानकारी देने पर 2 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया है।
यह भी पढ़ें:
बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने खोले मोहम्मद यूनुस के राज, पद से हटाने की साजिश रचने समेत लगाए गंभीर आरोप