1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. ये हैं दुनिया के 5 ऐसे शहर जहां गए तो मौत पक्की! अपराध के मामले में भी नंबर वन, जाने क्यों

ये हैं दुनिया के 5 ऐसे शहर जहां गए तो मौत पक्की! अपराध के मामले में भी नंबर वन, जाने क्यों

 Published : Oct 13, 2022 08:45 pm IST,  Updated : Oct 13, 2022 08:45 pm IST

इन शहरों को हम दुनिया के सबसे खतरनाक शहर नहीं कहते हैं, बल्कि सिटिजन काउंसिल फॉर पब्लिक सिक्योरिटी एंड क्रिमिनल जस्टिस की रिपोर्ट ने इन्हें दुनिया के पांच सबसे खतरनाक शहर बताए हैं।

Top 5 Most dangerous cities- India TV Hindi
Top 5 Most dangerous cities Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • ये हैं दुनिया के 5 ऐसे शहर जहां गए तो मौत पक्की
  • अपराध के मामले में भी नंबर वन
  • मैक्सिको में सबसे ज्यादा ऐसे शहर

अपराध के मामले में दुनिया के कई ऐसे शहर हैं जो बेहद खतरनाक हैं। कहते हैं कि इन शहरों में अपराध इतना ज्यादा है कि आप अगर यहां गए तो इसकी पूरी संभावना है कि आप किसी अपराधी के शिकार हो जाएं। दरअसल, इन शहरों को हम दुनिया के सबसे खतरनाक शहर नहीं कहते हैं, बल्कि सिटिजन काउंसिल फॉर पब्लिक सिक्योरिटी एंड क्रिमिनल जस्टिस की रिपोर्ट ने इन्हें दुनिया के पांच सबसे खतरनाक शहर बताए हैं।

पहला शहर तिजुआना

दुनिया का सबसे खतरनाक शहर तिजुआना को माना जाता है यह मैक्सिको में पड़ता है। इस शहर में प्रति एक लाख लोगों पर हर साल 138 लोगों की हत्याएं हो जाती हैं। अगर हर दिन की बात करें तो इस शहर में रोजाना लगभग 7 लोगों की हत्या होती है। ये शहर हत्या, अपहरण और बलात्कार के लिए पूरी दुनिया में बदनाम है। इस शहर में मानव तस्करी और ड्रग की स्मगलिंग भी चरम पर है, जिसकी वजह से हिंसा भी खूब होती है। 

दूसरा शहर अकापुल्को

दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक शहर अकापुल्को है। यह भी मैक्सिको में ही पड़ता है। यहां 1 लाख लोगों पर लगभग 111 लोगों की हत्या हो जाती है। यहां की सड़कों पर आपको अक्सर नशे में एक दूसरे से लड़ते लोग मिल जाएंगे। इस शहर में लगभग 200 से ज्यादा आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं। 

तीसरा शहर कराकास

दुनिया का तीसरा सबसे खतरनाक शहर कराकास है। यह वेनेजुएला में पड़ता है। यहां प्रत्येक एक लाख लोगों पर लगभग 100 लोगों की हत्या हो जाती है। साल 2017 में इसे खतरनाक राजधानी बताया गया था। दरअसल, इस शहर में हिंसा की मुख्य वजह गरीबी और लचर कानून व्यवस्था है। 

चौथा शहर स्यूदाद विक्टोरिया

दुनिया का चौथा सबसे खतरनाक शहर स्यूदाद विक्टोरिया है। यह शहर भी मैक्सिको में पड़ता है। इस शहर में प्रत्येक एक लाख लोगों पर लगभग 86 लोगों की हत्या हो जाती है। इस शहर में भी अपराध की मुख्य वजह गरीबी और लचर कानून व्यवस्था है। इसके साथ ही यहां आए दिन पुलिस, सेना और अपराधियों के बीच होने वाली गोलाबारी में भी आम लोगों की जान चली जाती है। ड्रग का अवैध व्यापार यहां हिंसा का मुख्य कारण है। 

पांचवां शहर कुइदाद जुआरेज

दुनिया का सबसे खतरना पांचवां शहर कुइदाद जुआरेज है। यह शहर भी मैक्सिको में पड़ता है। एक समय में यह शहर मैक्सिको के लिए पर्यटन का मुख्य केंद्र हुआ करता था, लेकिन अपराध ने यहां से पर्यटन को लगभग खत्म कर दिया। कहा जाता है यह कि यह शहर सबसे खराब महिलाओं के लिए है। इस शहर में एक लाख लोगों पर लगभग 86 लोगों की हत्या कर दी जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश