1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में बस खाई में गिरने से 27 लोगों की मौत, 69 लोग घायल

पाकिस्तान में बस खाई में गिरने से 27 लोगों की मौत, 69 लोग घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 09, 2017 10:50 am IST,  Updated : Nov 09, 2017 11:56 am IST

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अटक जिले में बुधवार रात को एक बस खाड़ी में जा गिरी। बस में सवार 27 लोगों की मौत हो गई जबकि 69 घायल हैं।

22 killed, 51 injured in Pakistan bus accident- India TV Hindi
22 killed, 51 injured in Pakistan bus accident

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अटक जिले में बुधवार रात को एक बस खाड़ी में जा गिरी। बस में सवार 27 लोगों की मौत हो गई जबकि 69 घायल हैं। पंजाब राजमार्ग पेट्रोलिंग पुलिस के अधिकारी जीशान अफजल ने सिन्हुआ को बताया कि यह घटना अटक के पिंडी गेप क्षेत्र में रात लगभग 10 बजे हुई। (ये हैं गिरफ्तार सऊदी प्रिंस की बेटी, माना जाता है अरब की किम कार्दशियन )

स्थानीय लोग, पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और शवों और घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाना शुरू किया। इस दुर्घटना में 18 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया लेकिन चार ने बाद में दम तोड़ा।

अस्पताल के एक अधिकारी का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है क्योंकि सात घायलों की स्थिति गंभीर है। इस बस में 82 यात्री सवार थे और यह बस अटक से लाहौर जा रही थी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस बस का चालक मुड़ने के दौरान बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने इस घटना पर शोक जताया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश