1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश के रक्षा सचिव का कोविड-19 से निधन

बांग्लादेश के रक्षा सचिव का कोविड-19 से निधन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 29, 2020 08:15 pm IST,  Updated : Jun 29, 2020 08:15 pm IST

कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न जटिलताओं की वजह से बांग्लादेश के रक्षा सचिव अब्दुल्ला अल मोहसिन चौधरी का सोमवार को यहां के सैन्य अस्पताल में निधन हो गया।

Bangladesh Defence Secretary Abdullah Al Mohsin Chowdhury dies from COVID-19- India TV Hindi
Bangladesh Defence Secretary Abdullah Al Mohsin Chowdhury dies from COVID-19 Image Source : TWITTER

ढाका। कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न जटिलताओं की वजह से बांग्लादेश के रक्षा सचिव अब्दुल्ला अल मोहसिन चौधरी का सोमवार को यहां के सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। वह 57 साल के थे। चौधरी के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। बीडीन्यूज24 डॉट कॉम की खबर के मुताबिक कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद चौधरी को दो जून को ढाका स्थित संयुक्त सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में, हालत बिगड़ने पर चौधरी को गहन चिकित्सा कक्ष में स्थानांतरित किया गया और प्लाज्मा थेरेपी दी गई।

ढाका ट्रिब्यून ने रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद भासानी मिर्जा के हवाले से बताया कि चौधरी का निधन इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुआ। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चौधरी के निधन पर शोक जताया है। अपने शोक संदेश में हसीना ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश