1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन के यिबिन शहर के औद्योगिक पार्क में धमाका, 19 की मौत, 12 घायल

चीन के यिबिन शहर के औद्योगिक पार्क में धमाका, 19 की मौत, 12 घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 13, 2018 09:00 am IST,  Updated : Jul 13, 2018 09:01 am IST

दक्षिण पश्चिम प्रांत के एक औद्योगिक पार्क में हुए धमाके में 19 लोगों की मौत हो गई.....

(Photo,AP)- India TV Hindi
(Photo,AP)

बीजिंग (चीन): दक्षिण पश्चिम प्रांत के एक औद्योगिक पार्क में हुए धमाके में 19 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने कहा कि यह धमाका सिचुआन प्रांत के यिबिन शहर में स्थित औद्योगिक पार्क के यिबिन हेंगदा टेक्नोलॉजी कंपनी नाम के रासायनिक संयंत्र में हुआ। धमाका गुरुवार शाम साढ़े छह बजे हुआ। 

शिन्हुआ ने प्रांतीय अधिकारियों के हवाले से कहा कि धमाके के बाद लगी आग को शुक्रवार सुबह बुझा दिया गया और घायलों की हालत अब स्थिर है। चीन में कार्य सुरक्षा मानकों की स्थिति में सुधार के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन चीन में जानलेवा औद्योगिक हादसे अब भी आम बात हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश