1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: खदान में विस्फोट के बाद 23 को बचाया गया, दो लापता

चीन: खदान में विस्फोट के बाद 23 को बचाया गया, दो लापता

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 06, 2018 11:59 am IST,  Updated : Jun 06, 2018 11:59 am IST

चीन के उत्तर पूर्वी लिआनिंग प्रांत में लौह अयस्क की खदान में विस्फोट के बाद फंसे 23 मजदूरों को आज निकाल लिया गया। दो मजदूर अभी भी लापता हैं। खदान में विस्फोट होने से 11 लोगों की मौत हो गई थी और नौ अन्य जख्मी हो गए थे।

 China 23 missing after mine exploded two missing- India TV Hindi
 China 23 missing after mine exploded two missing

बीजिंग: चीन के उत्तर पूर्वी लिआनिंग प्रांत में लौह अयस्क की खदान में विस्फोट के बाद फंसे 23 मजदूरों को आज निकाल लिया गया। दो मजदूर अभी भी लापता हैं। खदान में विस्फोट होने से 11 लोगों की मौत हो गई थी और नौ अन्य जख्मी हो गए थे। (ग्वाटेमाला: ज्वालामुखी विस्फोट से मरने वालों की संख्या बढ़कर 73 हुई )

अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट (कल स्थानीय समयानुसार) शाम चार बजकर 10 मिनट पर तब हुआ था जब मजदूर 1,000 मीटर गहरी खदान की शाफ्ट से विस्फोटक नीचे डाल रहे थे। विस्फोट होने से जमीन के ऊपर मौजूद 11 लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य नौ अन्य जख्मी हो गए। विस्फोट से खदान में नीचे से ऊपर आने का रास्ता बंद हो गया, जिससे जमीन के नीचे 25 खनिक फंस गए।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने रिपोर्ट दी कि आज सुबह 23 खनिकों को खदान में से निकाल लिया गया। दो अन्य अब भी लापता हैं। तलाश अभियान चल रहा है। निकाले गए सभी खनिकों की हालत अच्छी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश