1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: कैमिकल प्‍लांट में भीषण विस्‍फोट, 22 की मौत दर्जनों घायल

चीन: कैमिकल प्‍लांट में भीषण विस्‍फोट, 22 की मौत दर्जनों घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 28, 2018 08:23 am IST,  Updated : Nov 28, 2018 08:23 am IST

चीन में एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना में 22 लोगों की मौत हो गई है वहीं दर्जनों मजदूर घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरी चीन के हेबेई राज्य में जांगजियाकोई शहर में स्थित एक कैमिकल प्लांट में भयंकर विस्फोट हो गया।

Chemical Plant Blast in China- India TV Hindi
Chemical Plant Blast in China

चीन में एक भीषण औद्योगिक दुर्घटना में 22 लोगों की मौत हो गई है वहीं दर्जनों मजदूर घायल हो गए हैं। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार उत्‍तरी चीन के हेबेई राज्‍य में जांगजियाकोई शहर में स्थित एक कैमिकल प्‍लांट में भयंकर विस्‍फोट हो गया। 

घटना स्‍थानीय समय अनुसार मंगलवार रात 12.40 बजे की है। समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ ने स्‍थानीय प्रशासन के हवाले से बताया कि हेबेई शेंगुआ कैमिकल इंडस्‍ट्री कं.लि. में हुए विस्‍फोट ने 38 ट्रकों के अलावा 12 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। 

सरकारी समाचार एजेंसी सीजीटीएन ने घटनास्‍थल की तस्‍वीरें ट्विटर पर जारी की हैं। जिसमें बड़ी संख्‍या में जले ट्रकों को कारों को दिखाया गया है। समाचार एजेंसी के अनुसार फायर ब्रिगेड बड़ी तेजी से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। इस घटना में घायल हुए लोगों को स्‍थानीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश