1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. वुहान में फंसे भारतीयों को वापस लाने को लेकर जानबूझकर मंजूरी नहीं दे रहा है चीन: सूत्र

वुहान में फंसे भारतीयों को वापस लाने को लेकर जानबूझकर मंजूरी नहीं दे रहा है चीन: सूत्र

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 22, 2020 02:12 pm IST,  Updated : Feb 22, 2020 03:58 pm IST

चीन से और भारतीयों को वापस लाने के लिए भारतीय वायु सेना का विमान भेजने में हो रही देरी पर आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पड़ोसी मुल्क जानबूझकर मंजूरी देने में देरी कर रहा है।

'China delaying permission to India to send flight carrying...- India TV Hindi
'China delaying permission to India to send flight carrying relief materials to Wuhan'

चीन से और भारतीयों को वापस लाने के लिए भारतीय वायु सेना का विमान भेजने में हो रही देरी पर आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पड़ोसी मुल्क जानबूझकर मंजूरी देने में देरी कर रहा है। चीन ने राहत सामग्री लेकर जाने वाले विमान को अभी मंजूरी नहीं दी, जो वुहान से और भारतीयों को वापस भी लाएगा। चीन कह रहा है कि कोई देरी नहीं है लेकिन बिना कोई स्पष्ट कारण बताए मंजूरी नहीं दी गई। यह जानकारी सूत्रों ने भारतीय वायु सेना के विमान को वुहान भेजने में हो रही देरी पर दी है। 

Related Stories

भारत ने वुहान से भारतीयों को वापस लाने के लिये विशेष विमान भेजने को लेकर 13 फरवरी को चीन से अनुरोध किया था, जिसे अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। जापान, यूक्रेन और फ्रांस की उड़ानों को 16 से 20 फरवरी के बीच संचालन की अनुमति दी गई थी, लेकिन भारत के अनुरोध को अभी तक मंजूरी नहीं मिली है।

भारत के विमान भेजने के अनुरोध को चीन की मंजूरी नहीं मिलने पर आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि भारत के तीन नागरिक वुहान से वापस घर लौटने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वुहान में फंसे भारतीय वहां से वापसी पर अनिश्चतता के कारण चिंता और मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश