1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण कोरिया विश्वविद्यालय में तिब्बत मंडप को भारत से जोड़े जाने का चीन ने विरोध किया

दक्षिण कोरिया विश्वविद्यालय में तिब्बत मंडप को भारत से जोड़े जाने का चीन ने विरोध किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 15, 2018 10:50 pm IST,  Updated : Nov 15, 2018 10:50 pm IST

चीन ने दक्षिण कोरिया के एक विश्वविद्यालय में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में तिब्बत के मंडप को भारत से जोड़ने पर इस देश के सामने विरोध जताया है।

China-India- India TV Hindi
China-India

बीजिंग: चीन ने दक्षिण कोरिया के एक विश्वविद्यालय में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में तिब्बत के मंडप को भारत से जोड़ने पर इस देश के सामने विरोध जताया है। सरकारी ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने खबर दी कि मंडप में ‘तिरंगे’ के साथ वह झंडा भी लगा है जिसे ‘तिब्बत की निर्वासित सरकार’ने अपनाया हुआ है।

Related Stories

सियोल में कोरिया विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय छात्र महोत्सव के दौरान बुधवार को स्कूल ने चीन के दक्षिणपश्चिम तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र और भारत को एक मंडप में दिखाया गया। खबर में कहा गया कि इससे चीन के छात्र और नागरिक आक्रोशित हुए हैं।

चीन के छात्रों ने विरोध किया और दक्षिण कोरियाई विश्वविद्यालय से माफी मांगने को कहा है। दक्षिण कोरिया स्थित चीनी दूतावास ने कोरियाई विश्वविद्यालय और दक्षिण कोरियाई सरकार को ज्ञापन सौंपा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश