1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान ने किया नए उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण

जापान ने किया नए उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 18, 2018 02:43 pm IST,  Updated : Jan 18, 2018 02:43 pm IST

जापान की एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जेएएक्सए) ने गुरुवार को नए पृथ्वी अवलोकन उपग्रह का सफलापूर्वक प्रक्षेपण किया। इस उपग्रह में एक्स-बैंड रडार लगा है, जो उच्च क्षमता की तस्वीरे लेने में सक्षम है।

Japan successfully launches new satellite- India TV Hindi
Japan successfully launches new satellite

टोक्यो: जापान की एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जेएएक्सए) ने गुरुवार को नए पृथ्वी अवलोकन उपग्रह का सफलापूर्वक प्रक्षेपण किया। इस उपग्रह में एक्स-बैंड रडार लगा है, जो उच्च क्षमता की तस्वीरे लेने में सक्षम है। (पाक पर ट्रंप का बयान सही, व्हाइट हाउस ने किया समर्थन)

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, एडवांस्ड सैटेलाइट विद न्यू सिस्टम आर्किटेक्चर फॉर ऑब्जर्वेशन (एएसएनएआरओ-2) उपग्रह को कागोशिमा प्रांत के दक्षिणपश्चिम में उचीनउरा अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया, इसमें तीसरी पीढ़ी का एपसिलन रॉकेट सवार था।

जेएएक्सए की ओर से जारी बयान के मुताबिक, "एपसिलन-3 का प्रक्षेपण सामान्य रहा। प्रक्षेपण के लगभग 52 मिनट बाद 570 किलोग्राम का एएसएनएआरओ-2 उपग्रह सफलतापूर्वकरॉकेट से अलग हो गया।" जापान की कंपनी एनईसी ने एएसएनएआरओ-2 को तैयार किया है, जो पांच वर्षो तक पृथ्वी की कक्षा में इसके अवलोकन संबंधी कार्य करेगा। इस प्रक्षेपण में अनुमानित रूप से 3.6 करोड़ डॉलर का खर्चा आया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश