1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कुवैत ने लगाई भारत सहित इन देशों के नागरिकों के प्रवेश पर रोक, 8 लाख भारतीयों पर संकट

कुवैत ने लगाई भारत सहित इन देशों के नागरिकों के प्रवेश पर रोक, 8 लाख भारतीयों पर संकट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 31, 2020 08:49 am IST,  Updated : Jul 31, 2020 08:49 am IST

बताया जा रहा है कि भारतीय विदेश मंत्रालय को भारतीय नागरिकों पर लगाई गई इस पाबंदी की जानकारी है और वो इस मामले को प्रशासनिक स्तर पर सुलझाने की कोशिश कर रहा है।

Kuwait bans residents from India, no permission to enter or leave country- India TV Hindi
Kuwait bans residents from India, no permission to enter or leave country Image Source : PTI

कुवैत सिटी: कुवैत ने सख्त कदम उठाते हुए भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। गुरुवार सुबह कुवैत सरकार ने घोषणा की कि पहली अगस्त से भारत, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, ईरान और फिलीपींस से आने वालों को छोड़कर अन्य देशों में रहने वाले कुवैती नागरिक और प्रवासी आवाजाही कर सकते हैं।

Related Stories

बताया जा रहा है कि भारतीय विदेश मंत्रालय को भारतीय नागरिकों पर लगाई गई इस पाबंदी की जानकारी है और वो इस मामले को प्रशासनिक स्तर पर सुलझाने की कोशिश कर रहा है।

अरब न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक इंडिया कम्यूनिटी सपोर्ट ग्रुप के अध्यक्ष राजपाल त्यागी ने बताया कि इस फ़ैसले से उन हज़ारों लोगों की नौकरियां चली जाएंगी जो भारत जाकर वहां महामारी की वजह से फंस गए हैं।

उन्होंने कहा कि  ऐसे सैकड़ों परिवार हैं जिनके कुछ लोग कुवैत में रह गए हैं और कुछ भारत जाकर फंस गए हैं, और अब वो सब वापस आना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि छुट्टियों पर गए लोग वापस नहीं पहुंचे तो उनकी नौकरियां जा सकती हैं, बहुत सारे लोगों का वीज़ा ख़त्म होने वाले हैं और आगे कुवैत का यही रुख रहा तो ये रिन्यू नहीं किया जाएगा।

इसके साथ हीं कुवैत की सरकार ने फ़ैसला लिया है कि वो पिछले तक़रीबन साढ़े तीन माह से बंद पड़ी अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं को एक अगस्त से फिर से शरू करेगी। मंगलवार को उन लोगों ने इस सिलसिले में प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को चिट्ठी भी लिखी है और सरकार से भारत से कुवैत के लिए विमान सेवा बहाल करने की अपील की है।

कुवैत में मौजूद सूत्रों और भारत सरकार के बयानों से ये समझा जाता है कि भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध की एक बड़ी वजह दोनों देशों, भारत और कुवैत के बीच विमानों की उड़ान को लेकर उपजा कलह भी हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश