1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तानी सेना और ISI ने इमरान खान की 'कठपुतली सरकार' बनवाई: नवाज शरीफ

पाकिस्तानी सेना और ISI ने इमरान खान की 'कठपुतली सरकार' बनवाई: नवाज शरीफ

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 17, 2020 01:37 pm IST,  Updated : Oct 17, 2020 01:37 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने देश की सेना और खुफिया एजेंसी ISI पर उन्हें अपदस्थ करने और इमरान खान को सत्ता में ला कर अपनी ‘‘कठपुतली सरकार’’ बनवाने का आरोप लगाया।

पाकिस्तानी सेना और ISI ने इमरान खान की 'कठपुतली सरकार' बनवाई: नवाज शरीफ- India TV Hindi
पाकिस्तानी सेना और ISI ने इमरान खान की 'कठपुतली सरकार' बनवाई: नवाज शरीफ Image Source : FILE

लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने देश की सेना और खुफिया एजेंसी ISI पर उन्हें अपदस्थ करने और इमरान खान को सत्ता में ला कर अपनी ‘‘कठपुतली सरकार’’ बनवाने का आरोप लगाया। शरीफ लाहौर से लगभग 80 किमी दूर गुजरांवाला में 11 विपक्षी दलों के गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने शुक्रवार देर रात लंदन से वीडियो लिंक के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। विपक्षी दलों ने 20 सितंबर को पीडीएम के गठन और तीन चरण में सरकार विरोधी अभियान चलाने की घोषणा की थी। इसके तहत इमरान खान की अगुवाई वाली पाकिस्तान तहरीके इंसाफ सरकार को सत्ता से हटाने के लिए देश भर में जन सभाएं, प्रदर्शन और रैलियां की जाएंगी।

 
जनवरी 2021 में इस्लामाबाद के लिए लंबा मार्च निकाला जाएगा। सैन्य नेतृत्व पर निशाना साधते हुए, शरीफ ने कहा, ‘‘(सेना प्रमुख) जनरल कमर जावेद बाजवा ने मेरी सरकार को खत्म कर दिया। उन्होंने 2018 के चुनावों में धांधली की और नाकाबिल इमरान खान को देश पर थोप दिया। जनरल बाजवा प्रत्यक्ष अपराधी हैं और उन्हें इसके लिए जवाब देना होगा।"

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने उनकी सरकार गिराने के पीछे इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) का हाथ होने का भी आरोप लगाया और कहा कि पूरा प्रकरण ISI प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद की मदद से हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश