1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तालिबान सरकार को मान्यता दिलाने के चक्कर में पाकिस्तान, अमेरिका का बड़ा बयान

तालिबान सरकार को मान्यता दिलाने के चक्कर में पाकिस्तान, अमेरिका का बड़ा बयान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 17, 2021 11:54 pm IST,  Updated : Aug 17, 2021 11:54 pm IST

पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि मंत्रिमंडल ने युद्धग्रस्त पड़ोसी देश के बदलते हालात को लेकर भी विस्तार से चर्चा की।

Pakistan, Pakistan United States, Pakistan United States Taliban- India TV Hindi
पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि तालिबान सरकार को मान्यता देने के मुद्दे पर इस्लामाबाद अन्य देशों के साथ संपर्क में है। Image Source : AP

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने मंगलवार को कहा कि इस्लामाबाद अन्य देशों के साथ संपर्क में है और अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार को मान्यता देने के मुद्दे पर क्षेत्रीय निर्णय के आधार पर फैसला करेगा। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि तालिबान के काबुल पर नियंत्रण के संबंध में पाकिस्तान एकतरफा फैसला नहीं लेगा। उन्होंने कहा, 'हम क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दोनों ही स्तर पर अपने मित्रों के संपर्क में हैं और हम इसके अनुसार ही निर्णय लेंगे।'

चौधरी ने कहा कि मंत्रिमंडल ने युद्धग्रस्त पड़ोसी देश के बदलते हालात को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। पाकिस्तान सरकार के मंत्री ने कहा,'हम इस बात से संतुष्ट हैं कि अफगानिस्तान में बदलाव के कारण न तो कोई रक्तपात हुआ और न ही युद्ध शुरू हुआ।' इस बीच अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान ने कहा है कि अमेरिका पहले भी साबित कर चुका है कि स्थायी तौर पर सेना तैनात किए बगैर भी वह आतंकवाद को कुचल सकता है, और हम अफगानिस्तान में वही करने जा रहे हैं। सुलिवान का इस बयान को तालिबान के लिए चेतावनी माना जा रहा है। बता दें कि अफगानिस्तान के कई इलाकों से तालिबान लड़ाकों की ज्यादतियों की खबरें आ रही हैं, हालांकि संगठन इनसे इनकार कर रहा है।

पेंटागन के अधिकारियों ने कहा कि अमेरिकी सेना तालिबान के साथ समन्वय कर रही है जबकि काबुल एयरपोर्ट से विमानों के जरिये अमेरिकियों और अफगान सहयोगियों को ले जाने के अभियान को तेज कर रही है। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह में सभी लोगों को अफगानिस्तान से निकालने के लिए अतिरिक्त अमेरिकी सैनिकों को भी लाया जा रहा है। सेना के मेजर जनरल विलियम टेलर ने पेंटागन के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एयरपोर्ट पर रात में वायुसेना के 9 सी-17 परिवहन विमान उपकरण और लगभग 1,000 सैनिकों के साथ पहुंचे और सात सी-17 विमानों के जरिये 700-800 नागरिकों को निकाला गया, जिसमें 165 अमेरिकी शामिल थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश